सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) के बेटे देवांश बड़जात्या के रिसेप्शन में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। इन हस्तियों में सलमान खान से लेकर माधुरी दीक्षित और रेखा का नाम शामिल है। इन सभी सितारों के बीच सिनेमाजगत में हाल ही में डेब्यू कर चुकीं अभिनेत्री ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी जिसकी वजह उनका ग्लैमरस लुक है। यह अभिनेत्री कोई और नहीं मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन हैं। वेडिंग रिसेप्शन में मोहनीश अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे।
सूरज बड़जात्या के बेटे के रिसेप्शन में बोल्ड लुक में नजर आईं मोहनीश बहल की बेटी, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनीश की पत्नी के अलावा दोनों बेटियां प्रनूतन और कृष्णा भी नजर आईं। मीडिया के सामने मोहनीश ने परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं लेकिन सबकी निगाहें प्रनूतन पर आकर टिक गईं। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रनूतन ने इस वेडिंग रिसेप्शन के लिए बोल्ड लुक को चुना। प्रनूतन ने हल्के नीले और सफेद रंग की साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज पहना हुआ था।
प्रनूतन का यह ब्लाउज काफी रिवीलिंग था। साड़ी के साथ प्रनूतन ने इयररिंग्स और बालों को खुला रखा था जिसमें वह सुंदर लग रही थीं। प्रनूतन ने भी अपने इस बोल्ड लुक का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में वह साड़ी का पल्लू लहराते हुए दिखाई दे रही हैं।
A post shared by Pranutan Bahl (@pranutan) on
प्रनूतन ने हाल ही में 'नोटबुक' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में प्रनूतन के साथ जहीर इकबाल थे। इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। प्रनूतन को सलमान खान ने ही बॉलीवुड में लॉन्च किया है।
प्रनूतन से पहले सलमान ने कई स्टार किड्स को सिनेमाजगत में लॉन्च कर चुके हैं। जिसमें जरीन खान, डेजी शाह, सोनाक्षी सिन्हा, अथिया शेट्टी, स्नेहा उल्लाल, सना खान और कटरीना कैफ का नाम शामिल है। हालांकि इन अभिनेत्रियों में कटरीना और सोनाक्षी को छोड़कर बाकी कोई भी अभिनेत्री बॉलीवुड में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाईं।
यह भी पढ़ें- श्वेता तिवारी ने संस्कारी बहू की छवि को तोड़ अपनाया बोल्ड अवतार, वेब सीरीज में दिए कई लिपलॉक सीन