फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रोजेन 2 में चला प्रियंका-परिणीति का जादू, ये सितारे भी दे चुके हैं हॉलीवुड फिल्मों में आवाज

Sun, 01 Dec 2019 01:22 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 01 Dec 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Parineeti Shahrukh Aryan Bollywood Stars Who Dubbed for Hollywood Films for Hindi Version
डेडपूल2, फ्रोजेन2, द लायन किंग - फोटो : Social Media

बॉलीवुड और हॉलीवुड का हमेशा से ही नाता रहा है। जिस तरह हिन्दी फिल्मों और स्टार्स को हॉलीवुड में प्यार मिलता है। उसी तरह हॉलीवुड फिल्मों की भी यहां ऑडियंस है। जिनके लिए आवाज बनते हैं बॉलीवुड सितारे। कई हॉलीवुड फिल्में जो अपने हिन्दी दर्शकों के लिए भी रिलीज की जाती है। उनको आवाज देने वाले हिन्दी फिल्मों के सितारे ही होते हैं। ऐसे कई सितारे हैं जो इन हॉलीवुड फिल्मों के लिए आवाज बने हैं। ऐसे ही कई सितारों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

Priyanka Parineeti Shahrukh Aryan Bollywood Stars Who Dubbed for Hollywood Films for Hindi Version
प्रियंका चोपड़ा, पकिणीति चोपड़ा - फोटो : Social Media

प्रियंका चोपड़ा- परिणीति चोपड़ा
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म फ्रोजन-2 दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फ्रोजन एक एनिमेशन फिल्म है इसके मुख्य किरदार एल्सा और एना को आवाज दी है बॉलीवुड की बहनों की जोड़ी, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने। प्रियंका और परिणीति को कभी भी बड़े पर्दे पर एक साथ काम करने का मौका नहीं मिला है। लेकिन इस फिल्म के जरिए ऐसा हो गया है। 

Priyanka Parineeti Shahrukh Aryan Bollywood Stars Who Dubbed for Hollywood Films for Hindi Version
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : Social Media

शाहरुख खान-आर्यन खान
डिज्नी की फिल्म 'द लायन किंग' के हिंदी संस्करण को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी आवाज दी है। शाहरुख ने इसमें 'मुफासा' के किरदार पर अपनी आवाज का जादू चलाया। इसमें खास बात ये थी कि शाहरुख के साथ इस फिल्म में आर्यन ने भी अपनी आवाज दी। फिल्म में भी दोनों ने बाप-बेटे का ही किरदार निभाया था। आर्यन ने मुफासा के बेटे सिंबा को अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा शाहरुख फिल्म 'द इन्क्रेडिबल्स' के हिन्दी वर्जन में भी आवाज दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Parineeti Shahrukh Aryan Bollywood Stars Who Dubbed for Hollywood Films for Hindi Version
रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फैन फॉलोइंग है। साल 2018 में आई फिल्म डेडपूल 2 इसलिए ज्यादा लोकप्रिय हुई थी क्योंकि उसमें अभिनेता रणवीर सिंह ने आवाज दी थी। रणवीर ने फिल्म के लीड कैरेक्टर रेयान रेनॉल्ड्स के लिए अपनी आवाज दी थी। रणवीर के अलावा फिल्म के एक और कैरेक्टर को यूट्यूबर भुवन बाम ने आवाज दी थी।

विज्ञापन
Priyanka Parineeti Shahrukh Aryan Bollywood Stars Who Dubbed for Hollywood Films for Hindi Version
अर्जुन कपूर - फोटो : Social Media

अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर भी इसमें पीछे नहीं रहे। अर्जुन ने फिल्म हॉलीवुड की एनिमेशन फिल्म 'आइस एज: कोलिजन कोर्स' में अपनी आवाज का जादू चलाया। अर्जुन ने 'बक' के किरदार को अपनी आवाज दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed