फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूरज बड़जात्या के बेटे की रिसेप्शन पार्टी और पुष्पा जोशी का निधन, ये हैं इस हफ्ते की बड़ी खबरें

Sun, 01 Dec 2019 12:55 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 01 Dec 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
lata mangeshkar sooraj barjatya to pushpa joshi here bollywood top news
top weekly news - फोटो : social media

बॉलीवुड में इस हफ्ते कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। लता मंगेशकर अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। बीते हफ्ते ही सूरज बड़जात्या के बेटे की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ। तो चलिए रविवार विशेष इस कॉलम में हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की इस हफ्ते की पांच बड़ी खबरें।



तीन हफ्ते से लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती
दिग्गज गायिका लता मंगेशकर करीब तीन हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं। समय-समय पर उनका हालचाल लेने कोई न कोई बड़ी हस्ती पहुंचती रहती है। शुक्रवार को महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी लता दीदी से मिलने अस्पताल पहुंचे। 11 नवंबर को लता मंगेशकर को सांस में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वो अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिनों उनकी भतीजी रचना शाह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया था। रचना ने कहा था कि 'वह अभी काफी अच्छी हैं। हम सब खुश हैं।' जब रचना से पूछा गया कि लता मंगेशकर अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगी तो उन्होंने कहा कि 'डिस्चार्ज होने से ज्यादा मायने अभी यह है कि वो जल्दी से पूरी तरह ठीक हो जाएं।' 

lata mangeshkar sooraj barjatya to pushpa joshi here bollywood top news
Pushpa Joshi - फोटो : social media

85 की उम्र में पुष्पा जोशी का निधन
अजय देवगन की फिल्म 'रेड' में अम्मा का किरदार निभाने वालीं पुष्पा जोशी का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। 27 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। पुष्पा जोशी घर में फिसल गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिसलने की वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर भी हो गया था। 'रेड' फिल्म से ही पुष्षा जोशी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

lata mangeshkar sooraj barjatya to pushpa joshi here bollywood top news
सूरज बड़जात्या के बेटे का रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज बड़जात्या के बेटे की रिसेप्शन पार्टी 
मशहूर निर्माता-निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे देवांश बड़जात्या की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन बीते शुक्रवार को हुआ। सूरज बड़जात्या के दो बेटे हैं- देवांश और अवनीश। जानकारी के मुताबिक देवांश भी पिता की तरह निर्देशक बनना चाहते हैं। देवांश की पत्नी का नाम नंदिनी है। रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों का जमावड़ा लगा। इस दौरान सलमान खान, माधुरी दीक्षित, रेखा, अनिल कपूर, सुभाष घई और हेमा मालिनी सहित दूसरे सितारे पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lata mangeshkar sooraj barjatya to pushpa joshi here bollywood top news
Commando 3 - फोटो : Social Media

'कमांडो 3' इस शुक्रवार रिलीज
फिल्म 'कमांडो 3' इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। इसमें विद्युत जामवाल, गुलशन देवैया, अदा शर्मा, अंगीरा धर, राजेश तैलंग और सुमीत ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'कमांडो 3' को आदित्य दत्त ने निर्देशित किया है। विद्युत के  'कमांडो 3' को अमर उजाला ने ढाई स्टार दिए हैं।

विज्ञापन
lata mangeshkar sooraj barjatya to pushpa joshi here bollywood top news
lauren gottlieb - फोटो : Social Media
काम ना मिलने पर नशे की आदी हो गई थीं ये अभिनेत्री  
फिल्म 'एबीसीडी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलासा कर सबको चौंका दिया है। काम नहीं मिलने के चलते लॉरेन नशे की आदी हो गई थीं। हाल में मुंबई मिरर से हुई बातचीत में लॉरेन में बताया कि वह अंदर से बुरी तरह से टूट चुकी थीं। वह लोगों को ऐसे दिखा रही थीं कि जैसे वह बहुत खुश हों लेकिन ये सच्चाई नहीं थी। वह काफी दुखी और परेशान थीं। इन्हीं परेशानियों के चलते लॉरेन नशा करने लगी थीं। एल्कोहल और ड्रग्स उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया था।
 

ठंड से शिल्पा शेट्टी की हालत हुई खराब, सेट पर ही निर्देशक को लगाई 'फटकार'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed