{"_id":"5de356f18ebc3e54c64ea853","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-first-wedding-aniversary-look-at-the-photo-album","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wedding Album: 10 साल छोटे निक से प्रियंका ने की थी रॉयल शादी, पीएम मोदी भी आशीर्वाद देने पहुंचे थे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Wedding Album: 10 साल छोटे निक से प्रियंका ने की थी रॉयल शादी, पीएम मोदी भी आशीर्वाद देने पहुंचे थे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
priyanka nick
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की आज पहली वेडिंग एनिवर्सरी है । प्रियंका ने अपने से 10 साल छोटे हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की थी । प्रियंका की शादी जोधपुर के उमेद पैलेस से हुई थी । प्रियंका-निक की शादी को साल की सबसे रॉयल शादी बताया गया था ।
2 of 7
priyanka nick
- फोटो : social media
प्रियंका-निक की शादी के एक साल पूरे होने पर देखते हैं उनका पूरा वेडिंग एलबम। प्रियंका-निक की शादी क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीतियों से हुई थी। प्रियंका ने शादी को प्राइवेट रखा था और दो दिन बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट की थीं ।
3 of 7
priyanka nick
- फोटो : people magazine
प्रियंका ने पहले क्रिश्चियन वेडिंग की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे। देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं । फिर हिंदू वेडिंग की तस्वीरें भी सामने आ गईं। हिंदू वेडिंग 2 दिसंबर को थी । इसमें प्रियंका ने रेड कलर का लहंगा पहना था वहीं निक अलमंड कलर की शेरवानी में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Priyanka Nick wedding
- फोटो : twitter
प्रियंका-निक की क्रिश्चियन वेडिंग में 18 फीट ऊंचा केक बनाया गया था । तलवार से केक काटते प्रियंका-निक की तस्वीरें सामने आई थीं । पूरी शादी में ये केक चर्चा का विषय बना रहा । निक ने मेहमानों की खातिरदारी के लिए कुवैत और दुबई से अपने पर्सनल शेफ बुलाए थे ।
विज्ञापन
5 of 7
priyanka nick reception
- फोटो : instagram
क्रिश्चियन वेडिंग के लिए प्रियंका ने जो व्हाइट गाउन पहना था, उसे डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाउन में 23 लाख 80 हजार मोती जड़े गए थे। इतना ही नहीं इसे तैयार करने में लगभग 1826 घंटे लगे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।