मुन्ना बदनाम गाना रिलीज
मुन्ना बदनाम गाने से लेकर जॉन अब्राहम की अटैक की रिलीज डेट तक, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार ने खत्म की सूर्यवंशी की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी बहुचर्चित फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग खत्म कर ली है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करके दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सूर्यवंशी के निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा- आखरी दिन, आखरी शूट, आखरी स्टंट। रोहित शेट्टी के कॉप युनिवर्स का हिस्सा बनकर अच्छा लगा। मैं इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हूं कि आप लोग ये फिल्म थियेटर में जाकर देखें। हमें उम्मीद है कि ये फिल्म आपको चकित कर देगी। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की ये पोस्ट वायरल हो रही है।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
पशु चिकित्सक दुष्कर्म में व्यक्त की संवेदनाएं
तेलंगाना के हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। महिला डॉक्टर का शव गुरुवार सुबह शादनगर इलाके में मिला। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। यामी गौतम, स्वरा भास्कर समेत कई अभिनेत्रियों ने लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। इस बीच साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। जिसमें उन्होंने पशु चिकित्सक के साथ हुए हैवानियत पर दुख प्रकट किया है।
परिचारक की सीट में लेटे नजर आए अभिनेता संजय मिश्रा
Sometimes Passenger 👨🏼🦳 Sometimes Attender 👮🏼 Just enjoying life का सफर 🙂 और option क्या है
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार संजय मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ट्रेन में परिचारक की सीट पर लेटे हुए दिखाई दिए हैं। इस वीडियो को खुद संजय मिश्रा अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है और पोस्ट पर भारतीय रेलवे, आरपीएफ, आईआरसीटीसी और रेल मंत्रालय को टैक किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए संजय मिश्रा ने कैप्शन में लिखा- कभी यात्री पैसेंजर और कभी परिचारक। जिंदगी के सफर को आनंद कर रहा हूं और ऑप्शन ही क्या है। गौरतलब है कि संजय मिश्रा मुंबई से दिल्ली के जामे वाली ट्रेन अगस्त क्रांति में सफर कर रहे थे।
😎 #IndianRailways #RPF #AugustKranti@IRCTCofficial @RailMinIndia pic.twitter.com/P44fwAFojy
अगले साल रिलीज होगी जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक
अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उनकी अगली फिल्म अटैक की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। अंग्रेजी वेबसाइट न्यूज 18 की खबर के अनुसार जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक अगले साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनकी ये एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्य राज आनंद कर रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा जैकलिन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई देंगी।