फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri Sudesh Bhosle: भोजपुरी सिनेमा को मिला अपना ‘सुदेश भोसले’, निरहुआ की आवाज में गाया इस फिल्म का गाना

Tue, 04 Jul 2023 02:15 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 04 Jul 2023 02:15 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri film Kalakand song Milal Bhi Chahi Le Pass Bhi Na Jai Le sung by Sugam Singh
दिनेश लाल यादव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा में मिमिक्री आर्टिस्ट सुदेश भोसले को अमिताभ बच्चन, राज कुमार और अनुपम खेर की आवाजों में फिल्मों के गीत गाकर खूब शोहरत मिली। अब भोजपुरी सिनेमा में भी एक ऐसे नए गायक का प्रवेश हुआ है, जिसने दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म 'कलाकंद' में एक गाना गाकर अपनी तरफ लोगों का ध्यान खींचा है। आम तौर पर दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी फिल्मों के गाने खुद ही गाते हैं, लेकिन इस बार इस गीत को दूसरे सिंगर ने गाया है। 

Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri film Kalakand song Milal Bhi Chahi Le Pass Bhi Na Jai Le sung by Sugam Singh
दिनेश लाल यादव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भोजपुरी फिल्म 'कलाकंद' के गाने 'मिलल भी चाही ले पास भी न जाइले' में एक ऐसा गाना है, जिसे सुनकर कॉलेज के दिनों की याद आ जाती है। यह गाना त्रिकोणीय प्रेम को दर्शाता है। गाने की वीडियो में जहां दिनेश लाल निरहुआ अपने मोबाइल के सामने एक वीडियो बनाते हुए माइक पर गाना गा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री नीलम गिरी बिस्तर पर लेट कर मोबाइल पर गाना देख रही हैं और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे मोबाइल में गाने को देखकर मुस्कुरा रही हैं। गाने में दिनेश लाल यादव निरहुआ ऑरेंज कलर की टी शर्ट और सफेद रंग की जींस पहने हुए हैंडसम हंक लग रहे हैं। 
Shah Rukh Khan: यूएस में शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए शाहरुख खान, बहने लगा खून, करानी पड़ी सर्जरी

Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri film Kalakand song Milal Bhi Chahi Le Pass Bhi Na Jai Le sung by Sugam Singh
भोजपुरी फिल्म 'कलाकंद' का गाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भोजपुरी फिल्म 'कलाकंद' रोमांटिक फिल्म है। भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की हिट जोड़ी रही है। इन दोनों सितारों ने एक साथ कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इस फिल्म में दर्शकों को इन दोनों की हिट जोड़ी के अलावा अभिनेत्री नीलम गिरी का भी एक अलग अंदाज नजर आएगा। बात करें फिल्म 'कलाकंद' के गाने 'मिलल भी चाही ले पास भी न जाइले' की तो इस गाने को दिनेश लाल यादव निरहुआ ने नहीं, बल्कि गायक सुगम सिंह ने गाया है। गाना सुनने के बाद ऐसा लगता है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ खुद ही गा रहे हैं। 
Kit Harington: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्टर किट हैरिंगटन दूसरी बार बने पिता, पत्नी ने नन्हीं परी को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri film Kalakand song Milal Bhi Chahi Le Pass Bhi Na Jai Le sung by Sugam Singh
भोजपुरी फिल्म 'कलाकंद' का गाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ कहते हैं, 'यही इस गाने की खूबसूरती है। सुगम सिंह ने 'मिलल भी चाही ले पास भी न जाइले' को इतनी खूबसूरती के साथ गाया है कि दर्शकों को लगता है कि मैंने खुद ही वह गाना गाया हैं। जितना अच्छा गाना है, उतने ही खूबसूरती के साथ गाने को फिल्माया भी गया है। गाने की शूटिंग के दौरान मेरे मन में बस एक ही बात चल रही थी कि जल्द से जल्द यह गाना शूट होकर रिलीज हो।’ 
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म के टाइटल की घोषणा, रिलीज डेट का भी हुआ एलान

विज्ञापन
Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri film Kalakand song Milal Bhi Chahi Le Pass Bhi Na Jai Le sung by Sugam Singh
भोजपुरी फिल्म 'कलाकंद' का गाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के निर्देशक संतोष मिश्रा कहते हैं, 'यह फिल्म अपने आप में एक अलग कहानी को बयां करती है। गाने की शूटिंग के दौरान दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जब कुर्सी पर बैठकर गाना गाना शुरू किया तो हमें उस समय ऐसा लग रहा था, जैसे हम किसी और ही दुनिया में आ गए हैं। हालांकि फिल्म में ये गाना सुगम सिंह की आवाज में है।’ भोजपुरी फिल्म 'कलाकंद' में कॉमेडी, रोमांस और त्रिकोणीय प्रेम सब देखने मिलेगा। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, नीलम गिरी के अलावा सुशील सिंह, संजय पांडेय, रीना रानी, संजीव मिश्रा, रचना यादव, अखिलेश शुक्ला, सुन्नी शर्मा और संतोष पहलवान की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म के गीतकार लवली पुजारा और संगीतकार आर्या शर्मा हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed