भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता दिनेश लाल याद यानी निरहुआ आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिनेश लाल यादव इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार हैं। उनकी फिल्मों के निर्माताओँ को उनकी फिल्मों से कितना मुनाफा हुआ, इसके आंकड़े तो अभी सार्वजनिक नहीं हैं, लेकिन साल में उनकी चार से पांच चर्चित फिल्में रिलीज हो ही जाती हैं। 2008 में मुख्य अभिनेता के तौर पर पहली फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' के हिट होने के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। भोजपुरी इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्रियों के साथ अलग अलग फिल्मों में रोमांस करते रहे निरहुआ की मोस्ट फेवरिट हीरोइन रही हैं आम्रपाली दुबे के साथ बनी। चलिए जानते हैं कि निरहुआ ने पर्दे और किन किन अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया?
निरहुआ के नैन मटक्के का ये है पूरा जोड़ घटाना, देखिए आम्रपाली से छूटे तो फिर किस की झोली में गिरे..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम्रपाली दुबे
दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ की जोड़ी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ सबसे ज्यादा बनी है। इन दोनों ने अब तक 23 फिल्मों में एक साथ काम किया है जिनमें से तीन फिल्में अभी रिलीज होना बाकी है। उन 23 फिल्मों में से पहली बार इनकी जोड़ी वर्ष 2014 की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' में बनी और यह सफर फिर 'पटना से पाकिस्तान', 'निरहुआ रिक्शावाला 2', 'राजा बाबू', 'जिगरवाला', 'आशिक आवारा', 'बम बम बोल रहा है काशी', 'निरहुआ चला ससुराल 2', 'सिपाही', 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2', आदि फिल्मों में चलता रहा। इन दोनों की आने वाली तीन फिल्में 'आए हम बाराती बारात लेके', 'वीर योद्धा महाबली' और 'निरहुआ चला ससुराल 3' हैं।
पाखी हेगड़े
निरहुआ ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 की फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' से की जिसमें उनका छोटा सा किरदार था लेकिन पहली बार उन्हें मुख्य भूमिका में देखा गया वर्ष 2008 की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' में। जिसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री पाखी हेगड़े के साथ बनी। आगे चलकर इन दोनों ने कुल 12 फिल्मों में काम कर डाला। इन 12 फिल्मों में 'प्रतिज्ञा', 'परिवार', 'निरहुआ नंबर 1', 'शिवा', 'सात सहेलियां', 'आज के करण अर्जुन', 'दिल', 'दुश्मनी', 'निरहुआ चला ससुराल', 'निरहुआ माली', 'गंगा जमुना सरस्वती' शामिल हैं। इन 12 फिल्मों में निरहुआ और पाखी ने एक साथ शुरुआती चार साल में ही काम कर डाला। इसके बाद यह जोड़ी फिर नहीं बनी।
मोनालिसा
भोजपुरी फिल्मों की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक मोनालिसा के साथ भी निरहुआ चार फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने पहली बार वर्ष 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'हो गईनी दीवाना तोहरा प्यार में' में एक साथ काम किया। इसके बाद यह जोड़ी 'कहां जइबा राजा नजरिया लड़ाई के', 'राजा बाबू' और 'बीवी नंबर 1' में भी बनी। इसके बाद तो निरहुआ आम्रपाली दुबे के साथ ही सबसे ज्यादा व्यस्त रहे और मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से आगे तरक्की कर हिंदी की मनोरंजन दुनिया में नाम बनाने लगीं। निरहुआ चाहकर भी फिर उन्हें अपनी फिल्मों की हीरोइन नहीं बना पाए।
रिंकू घोष
वर्ष 2012 की फिल्म 'गंगा जमुना सरस्वती' में निरहुआ के साथ तीन अभिनेत्रियां मुख्य भूमिकाओं में नजर आईं। इनमें रानी चटर्जी, पाखी हेगड़े और रिंकू घोष शामिल हैं। रिंकू घोष के साथ निरहुआ ने पहली फिल्म यही की है। इसके बाद यह जोड़ी वर्ष 2013 की फिल्म 'रखवाला' में भी बनी। इन दोनों को अंतिम बार वर्ष 2016 की फिल्म 'आखिरी रास्ता' में देखा गया। इसके बाद तो खुद रिंकू ने भी ज्यादा फिल्में नहीं कीं।

कमेंट
कमेंट X