सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पढ़िए परदे की सबसे मशहूर ‘सीता’ की जन्म से लेकर अब तक की राम कहानी, चलाती हैं करोड़ों का ये कारोबार

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 29 Apr 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Dipika Chikhlia birthday special Actress who played Sita in Ramayana now runs a multimillion business
दीपिका चिखलिया, रामायण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रामानंद सागर के निर्देशन में बने धारावाहिक 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को भारत के हर घर में माता सीता के रूप में ही पहचाना जाता है। यह सिर्फ इसलिए नहीं है क्योंकि सीता एक देवी हैं, बल्कि यह इसलिए है क्योंकि दीपिका ने देवी सीता के किरदार को पर्दे पर कुछ इस तरह निभाया कि लोग उन्हें ही माता समझने लगे। लोगों की नजर में दीपिका सिर्फ देवी सीता हैं जबकि उन्होंने अपने पूरे अभिनय करियर में अब तक भारत की लगभग सभी प्रमुख भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' के अलावा कई और टीवी शोज का भी  दीपिका  हिस्सा रही हैं। माता सीता के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की आज हम आपको कुछ रोचक कहानियां सुनाते हैं।

Trending Videos
Dipika Chikhlia birthday special Actress who played Sita in Ramayana now runs a multimillion business
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उत्तम कुमार ने दिया पहला ऑफर

दीपिका का जन्म 29 अप्रैल 1965 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था। दीपिका का रुझान शुरुआत से ही अभिनय की तरफ था। वह अपने स्कूल में भी हमेशा छोटे-मोटे नाटकों में भाग लिया करती थीं। दीपिका बताती हैं, ‘’पिताजी का ट्रांसफर कोलकाता हुआ जहां मैं चार साल रहीं। एक पार्टी के दौरान बंगाली फिल्मों के जाने माने अभिनेता उत्तम कुमार ने जब मुझे देखा तो उन्होंने अपनी फिल्म में मुझे बाल कलाकार के रूप में लेने की बात कही।” दीपिका बहुत छोटी थीं इसलिए उनके मम्मी पापा ने इसकी इजाजत नहीं दी। उनका मानना था कि इससे दीपिका की पढ़ाई लिखाई में बाधा आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dipika Chikhlia birthday special Actress who played Sita in Ramayana now runs a multimillion business
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिता को पसंद नहीं थी ग्लैमर की दुनिया

दीपिका के पूर्वज गुजरात से हैं उस हिसाब से दीपिका का मन आज भी वहीं से जुड़ा हुआ है। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मुंबई से ही की। उस वक्त दीपिका 14 साल की थीं जब उन्होंने कमर्शियल विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था। दीपिका ने लोगों के दिलों दिमाग पर यहीं से छाप छोड़ना शुरू कर दिया था। उनके पिता को उनका फिल्मों में काम करना बिल्कुल पसंद नहीं था लेकिन दीपिका की मां शुरुआत से ही हमेशा दीपिका का सहयोग किया करती थीं।

Dipika Chikhlia birthday special Actress who played Sita in Ramayana now runs a multimillion business
सुन मेरी लैला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजश्री ने दिया पहला ब्रेक

दीपिका के फिल्मी करियर की शुरुआत बहुत अच्छी हुई थी। उन्हें पहली ही फिल्म राजश्री प्रोडक्शन की मिली। वर्ष 1983 में उन्हें सबसे पहले राज किरण के साथ फिल्म 'सुन मेरी लैला' में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर देखा गया। दीपिका ने बताया कि यह फिल्म इतने बड़े बैनर की थी, फिर भी इसको रिलीज होने के लिए बहुत वक्त लगा। हालांकि अंत में इस फिल्म को रिलीज की तारीख मिली और यह फिल्म काफी अच्छी चली।

विज्ञापन
Dipika Chikhlia birthday special Actress who played Sita in Ramayana now runs a multimillion business
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजश्री ने ही दिया टीवी पर मौका

राजश्री प्रोडक्शन ने दीपिका चिखलिया को शुरुआत तो अच्छी दिला दी। उसके बाद दीपिका का करियर बहुत अच्छा चल रहा था। जब राजश्री प्रोडक्शन ने दीपिका को अपने ही एक धारावाहिक 'पेइंग गेस्ट' के एक एपिसोड में काम करने के लिए पूछा तो दीपिका ने हां कर दिया। फिल्मों के बाद उस समय में टीवी करना बहुत बुरी बात थी। ऐसा समझा जाता था कि इस कलाकार के पास कोई काम नहीं है इसलिए अब टीवी में आ गया है। लेकिन राजश्री प्रोडक्शन का उनके ऊपर एक एहसान था इसलिए वह इस धारावाहिक के लिए मना नहीं कर पाईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed