सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shefali Jariwala: विनय सप्रू-राधिका ने दिया था शेफाली को पहला मौका, बोले- 'हमें गुड़िया जैसी लड़की की तलाश थी'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 29 Jun 2025 12:36 AM IST
सार

Radhika Rao and Vinay Sapru On Shefali Jariwala Death: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 27 जून को उनका निधन हो गया। शेफाली को इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाली निर्देशक जोड़ी ने अभिनेत्री के निधन पर दुख जताया है।

विज्ञापन
Director duo Radhika Rao and Vinay Sapru reacted to the sudden death of Kaanta Laga girl Shefali Jariwala
विनय सप्रू-राधिका राव-शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम

शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है।  27 जून को महज 42 वर्ष की आयु में शेफाली ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ग्लैमर वर्ल्ड में वे 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर रहीं। इस आइकॉनिक गाने में शेफाली को पहला मौका देने वाली निर्देशक जोड़ी विनय सप्रू और राधिका राव ने अभिनेत्री के निधन पर दुख जताया है। 

Trending Videos
Director duo Radhika Rao and Vinay Sapru reacted to the sudden death of Kaanta Laga girl Shefali Jariwala
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम

इस निर्देशक जोड़ी ने दिया था शेफाली को मौका
शेफाली को फिल्मी दुनिया में लाने का श्रेय राधिका राव और विनय सप्रू को जाता है। अभिनेत्री इस निर्देशक जोड़ी की खोज थीं। इसका दिलचस्प किस्सा उन्होंने साझा किया है। राधिका और विनय ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि शेफाली के निधन की खबर सुनकर वे बुरी तरह टूट गए हैं। करीब दो दशक पहले शेफाली को लॉन्च करने वाली निर्देशक जोड़ी अभिनेत्री के निधन की खबर से दुखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Director duo Radhika Rao and Vinay Sapru reacted to the sudden death of Kaanta Laga girl Shefali Jariwala
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम@shefalijariwala

इस तरह पूरी हुई विनय-राधिका की तलाश
एएनआई से बात करते हुए राधिका ने कहा, 'हम बहुत दुखी हैं। इस खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं सप्रू ने दुख जताते हुए बताया कि उन्होंने शेफाली को कैसे खोजा? उन्होंने कई साल पहले की एक घटना को याद किया, जब वे और राधिका बांद्रा में लिंकिंग रोड पर गाड़ी चला रहे थे। विनय सप्रू ने कहा, 'हमने अपनी यात्रा एक साथ शुरू की। राधिका और मैं बांद्रा में लिंकिंग रोड पर गाड़ी चला रहे थे और हम एक जंगल से गुजर रहे थे। हमने एक छोटी लड़की को स्कूटर पर सड़क पार करते हुए अपनी मां को गले लगाते हुए देखा। जब हम गाड़ी चला रहे थे, तो राधिका को लगा कि वह बहुत खास है। इसलिए हमने गाड़ी रोकी और उससे पूछा कि क्या वह हमारे ऑफिस में आएगी। वहीं से हमारा सफर शुरू हो गया'। 

Director duo Radhika Rao and Vinay Sapru reacted to the sudden death of Kaanta Laga girl Shefali Jariwala
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम

कॉलेज से लौटकर रिहर्सल करती थीं शेफाली
विनय सप्रू ने आगे कहा, 'हमें किसी ऐसी लड़की की तलाश थी, जो गुड़िया जैसी दिखती हो। हमने उस दिन शेफाली को अपने साथ बिठाया और ऑडिशन के लिए हमारे ऑफिस आने को कहा। जब वह ऑफिस आई तो उसे एक्टिंग या किसी भी चीज का कोई अनुभव नहीं था। फिर हमने उसे उस किरदार के बारे में बताया जो हमारे दिमाग में था। राधिका और मुझे उससे वाकई प्यार हो गया। वह हमारे लिए चलती-फिरती, बोलती गुड़िया जैसी थी। कॉलेज खत्म करने के बाद वह हर दिन आती और एक कमरे में रिहर्सल करती थी'।

विज्ञापन
Director duo Radhika Rao and Vinay Sapru reacted to the sudden death of Kaanta Laga girl Shefali Jariwala
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम

बोले- 'वो हमेशा कांटा लगा गर्ल रहेगी'
विनय सप्रू ने आगे कहा, 'वो कहते हैं ना, जो भगवान के पसंदीदा होते हैं, भगवान उन्हें जल्दी बुलाते हैं। वह थी, वह है और वह हमेशा कांटा लगा गर्ल रहेगी'। बता दें कि शेफाली ने साल 2002 के रीमिक्स 'कांटा लगा' से देशभर में सनसनी मचा दी थी। शेफाली जरीवाला का शनिवार 28 जून को अंतिम संस्कार किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed