फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Web Series UP 65: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की छवि को तार तार करती वेब सीरीज, यहां गाली ही आशीर्वाद है

Sun, 04 Jun 2023 11:06 AM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 04 Jun 2023 11:06 AM IST
विज्ञापन
Director Gaganjeet singh UP 65 WEB Series based on Banaras Hindu University streaming 8th june on jio cinema
यूपी 65 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उत्तर प्रदेश में जिलों की चर्चा होने पर परिवहन कार्यालय से मिलने वाले गाड़ियों के नंबर के हिसाब से भी दादागिरी के किस्से खूब सुनने को मिलते हैं। कानपुर का नाम आए तो यूपी 78, लखनऊ का जिक्र चलने पर यूपी 32 का जिक्र इन बातों में खूब होता है। और, इस बार बात निकली है और पहुंची है जाकर 'यूपी 65' तक। यानी परिवहन कार्यालय से बनारस की गाड़ियों को मिलने वाले नंबर का पहला हिस्सा। वेब सीरीज 'यूपी 65' इसी बनारस के छात्र जीवन का भोंडा प्रदर्शन मालूम होती है।

Director Gaganjeet singh UP 65 WEB Series based on Banaras Hindu University streaming 8th june on jio cinema
यूपी 65 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'यूपी 65' की कहानी  बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की है। इस विश्वविद्यालय की अपनी सांस्कृतिक विरासत रही है। पंडित मदन मोहन मालवीय ने इस विश्वविद्यालय की स्थापना साल 1915 में की थी। तब से लेकर आज तक इस प्रांगण से जुड़ी न जाने कितनी कहानियां और किस्से लोगों को प्रभावित करते रहे हैं। बीएचयू की ही पृष्ठभूमि पर वेब सीरीज 'यूपी 65' का का ट्रेलर लांच हो चुका है, जिसे देखने के बाद पता चलता है कि यह सीरीज आईआईटी  के नाम पर बना एक बेहूदा मजाक है।  

Director Gaganjeet singh UP 65 WEB Series based on Banaras Hindu University streaming 8th june on jio cinema
यूपी 65 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रेलर के मुताबिक वेब सीरीज 'यूपी  65' की कहानी आईआईटी  पढ़कर इंजिनियर बनने का ख्वाह देखने वाले छात्रों पर पर है। आईआईटी में पढाई करने वाले छात्रों को वह सब करते दिखाया गया है जिसकी आम पारिवारिक जीवन में अनुमति नहीं है। एक बुजुर्ग का पैर छूने पर वह आशीर्वाद भी गाली में ही देते हैं। इस सीरीज में बात- बात में गाली गालौज, अश्लील बातें, एक दूसरे से झड़प, रोमांस, ब्रेकअप, एक दूसरे की टांग खिचाई, शराब- सिगरेट सब दिखाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Gaganjeet singh UP 65 WEB Series based on Banaras Hindu University streaming 8th june on jio cinema
यूपी 65 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'यूपी  65' का ट्रेलर देखने से पता चलता है कि इस सीरीज में सिर्फ छात्र जीवन के नकारात्मक पक्ष को ही दिखाया गया है। 'यूपी 65' निखिल सचान के लिखे हिंदी उपन्यास 'यूपी 65' पर आधारित है। निखिल सचान खुद बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में पढ़ चुके हैं। वह कहते हैं, 'मैं उम्मीद करता हूं कि इस शो को उतना ही प्यार मिलेगा जितना लोगो ने मेरे उपन्यास को दिया। यह शो हमारे कॉलेज के दिनों को याद दिलाएगा और हमें अपने जीवन के सबसे अच्छे दिन इस सीरीज को देखकर याद आएंगे।'

विज्ञापन
Director Gaganjeet singh UP 65 WEB Series based on Banaras Hindu University streaming 8th june on jio cinema
यूपी 65 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'यूपी 65' का निर्देशन गगनजीत सिंह ने किया है। सीरीज में प्रीतम जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, सत्यम तिवारी, अब्बास अली, शरत सोनू की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह सीरीज 8 जून को ओटीटी जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed