{"_id":"5da5bd608ebc3e93c52f0d52","slug":"director-sandeep-reddy-vanga-reaction-on-shahid-kabir-singh-inspired-tik-tok-villain-killing-woman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiktok पर 'कबीर सिंह' का डायलॉग लिख लड़की का मर्डर कर जान दी, निर्देशक ने दिया रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tiktok पर 'कबीर सिंह' का डायलॉग लिख लड़की का मर्डर कर जान दी, निर्देशक ने दिया रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 15 Oct 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कबीर सिंह और संदीप वांगा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह किसी के ख्याल नहीं हैं बल्कि एक मर्डर केस है। दरअसल कुछ वक्त पहले एक लड़के ने एक लड़की की हत्या कर दी थी और उस मर्डर के पहले उसने सोशल मीडिया पर कबीर सिंह का डायलॉग लिखा था। इस पूरे मामले पर अब कबीर सिंह के निर्देशक संदीप वांगा का रिएक्शन आया है।
2 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
कुछ दिनों पहले एक खबर सामने आई थी जिसमें अश्वनी कुमार नाम के एक लड़के ने एक लड़की की हत्या कर दी थी। लड़की का मर्डर करने से पहले लड़के ने सोशल मीडिया वीडियो प्लेटफॉर्म टिक टॉक पर एक डायलॉग लिखा था।
3 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
टिक टॉक पर लड़के ने लिखा था- 'जो मेरा नहीं हो सका उसे किसी और का होने का मौका नहीं दूंगा'। दरअसल ये डायलॉग फिल्म कबीर सिंह का है। इसके साथ ही बता दें कि अश्वनी ने जिस लड़की की हत्या की थी उसका नाम निकिता शर्मा था। जोकि एक फ्लाइट अटेंडेंट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
इस पूरे मामले पर अब कबीर सिंह के निर्देशक संदीप वांगा का रिएक्शन आया है। संदीप ने एक इंटरव्यू में कहा- मैं उस लड़की और उसके परिवार के लिए बहुत सॉरी फील करता हूं। ये बहुत बुरा है कि लड़की की जिंदगी चली गई। एक निर्माता होने के नाते हम अपने काम के जिम्मेदार हैं और हमें इस पर विचार करने की जरूरत है। मेरी फिल्में कभी भी किसी की हत्या नहीं करती हैं। कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी हत्यारे नहीं थे'
विज्ञापन
5 of 5
कबीर सिंह का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि लड़की की हत्या करने के बाद अश्वनी ने खुद को भी गोली मार ली थी। बता दें कि 'टिक टॉक' पर अश्वनी जॉनी दादा के नाम से जाना जाता था और खुद को विलेन बताता था। वहीं कुछ साल पहले उसने निकिता को प्रपोज किया था लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया था। अश्वनी निकिता से पहले भी दो हत्याएं कर चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।