{"_id":"61cac1791767912dbd3cab48","slug":"director-ss-rajamouli-reveals-if-he-will-reunite-with-jr-ntr-ram-charan-for-mahabharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजामौली का खुलासा: ड्रीम प्रोजक्ट 'महाभारत' में जूनियर एनटीआर, रामचरण फिर आएंगे साथ!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजामौली का खुलासा: ड्रीम प्रोजक्ट 'महाभारत' में जूनियर एनटीआर, रामचरण फिर आएंगे साथ!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
निर्देशक राज मौली, एक्टर राम चरण, जूनियर एनटीआर
- फोटो : instagram
Link Copied
साउथ के जाने-माने निर्देशक एसएस राजामौली इस समय अपनी आगामी फिल्म RRR के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में साउथ स्टार जूनियर एनटीआर, एक्टर राम चरण और आलिया भट्ट नजर आएंगी। ये फिल्म 7 जनवरी 2022 में रिलीज होगी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और एक्टर राम चरण पहली बार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म RRR के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में निर्देशक राजामौली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' के बारे में खुलासा किया। राजामौली ने इस दौरान 'महाभारत' की स्टार कास्ट को लेकर भी बात की। उन्होंने यह भी बताया कि क्या वह इस प्रोजेक्ट (महाभारत) में जूनियर एनटीआर और रामचरण को कास्ट करेंगे।
Trending Videos
2 of 5
एस एस राजामौली
एक इंटरव्यू में एक्टर राम चरण ने निर्देशक राजामौली से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' के बारे में पूछा, तब उन्होंने बताया कि "मैं अपनी महाभारत के लिए जो पात्र लिखता हूं, वह वैसे नहीं होंगे जैसा आपने पहले देखा या पढ़ा है। मैं महाभारत को अपने तरीके से बताऊंगा। महाभारत (कहानी) वही होगी, लेकिन पात्रों को बढ़ाया जाएगा और पात्रों के बीच संबंधों को जोड़ा जाएगा"।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
एस एस राजमौली
एस एस राजामौली ने इंटरव्यू में 'महाभारत' में स्टार कास्ट को लेकर भी बात की। क्या महाभारत के लिए एक्टर रामचरण और जूनियर एनटीआर को कास्ट करेंगे?इस पर बोलते हुए राजामौली ने कहा कि "मुझे पता है कि लोगों ने इस बात की सूची बना ली है कि इस प्रोजेक्ट में किसे होना चाहिए, लेकिन मैं महाभारत के अपने संस्करण को लिखने के बाद ही पात्रों के बारें में फैसला करूंगा।"
4 of 5
आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल इस समय निर्देशक राजामौली का पूरा ध्यान उनकी फिल्म RRR के प्रमोशन पर है। इस फिल्म में 1920 के पहले की कहानी दिखाई जाएगी। ये फिल्म दो वास्तविक नायकों और प्रसिद्ध क्रांतिकारियों-अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भी के जीवन पर आधारित होगी। इस फिल्म में जहां राम चरण, अल्लूरी सीताराम राजू के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं जूनियर एनटीआर कोमाराम की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इस फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए राजामौली ने कहा, अगर आप अपनी मूल कहानी में सारे इमोंशंस दिखाते हैं तो आपको सीन को उसी तरह से फिल्माना होगा। स्टार्स की स्थिति के हिसाब से नहीं। उन्होंने कहा मेरा मानना है कि दर्शकों को सिनेमाघरों तक उसके स्टार्स लेकर जाते हैं लेकिन जब दर्शक वहां पर (सिनेमाघर) होते हैं तो कहानी उनको बांधे रखती है सितारें नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।