{"_id":"67e010472ceb54759c04ccb6","slug":"director-sudipto-sen-name-in-the-race-for-sequel-of-chandni-bar-2025-03-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandni Bar 2: खुल ही गया ‘चांदनी बार’ की सीक्वल का राज, निर्देशक सुदीप्तो सेन का नाम दौड़ में सबसे आगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chandni Bar 2: खुल ही गया ‘चांदनी बार’ की सीक्वल का राज, निर्देशक सुदीप्तो सेन का नाम दौड़ में सबसे आगे
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 23 Mar 2025 07:18 PM IST
सार
फिल्म ‘चांदनी बार’ (2001) का सीक्वल बनने की बात सामने आई है। इस फिल्म को निर्देशित करनी की दौड़ में कई लोग शामिल रहे। लेकिन अब निर्देशक सुदीप्तो सेन के नाम पर मुहर लगती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म 'चांदनी बार' में तब्बू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मधुर भंडारकर को हिंदी सिनेमा का नामचीन निर्देशक बना देने वाली फिल्म ‘चांदनी बार’ (2001) की कहानी अब आगे बढ़ने वाली है। वैसे तो इस फिल्म का रीमेक बनाने का दावा तमाम लोग तमाम बार कर चुके हैं, लेकिन अब खबर है कि इस फिल्म के निर्माता आर मोहन और उनके बेटे अमित मोहन ने इसकी सीक्वल की कहानी करीब करीब फाइनल कर ली है।
Trending Videos
2 of 4
निर्देशक सुदीप्तो सेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि फिल्म ‘चांदनी बार’ के बौद्धिक संपदा अधिकार इसके मूल निर्माताओं के पास ही है और इसकी सीक्वल बनाने के लिए फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन के साथ उनकी बातचीत भी अंतिम दौर में चल रही है। मोहन परिवार और सुदीप्तो सेन के बीच चल रही बातचीत की जानकारी वैसे तो हिंदी फिल्म जगत के अपर सर्किल के कई लोगों को बीते कुछ महीनों से रही है, लेकिन इस बारे में कोई भी आधिकारिक बात सुदीप्तो ने अब तक नहीं की है।
निर्देशक सुदीप्तो सेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी कंपनी सिपिंग टी के बैनर तले बनी फिल्म ‘चरक’ की एक टेक्निकल स्क्रीनिंग के दौरान इस बारे में सुदीप्तो से कुछ लोगों ने बात की थी और ये बात वहीं से लीक हो गई। सुदीप्तो के करीबी सूत्र बताते हैं कि इसे लेकर उनके पास और अमित मोहन के पास मीडिया जगत के तमाम लोग लगातार फोन करते रहे हैं लेकिन दोनों पक्षों ने बिना कागजी कार्यवाही पूरे हुए फिल्म ‘चांदनी बार 2’ के बारे में कुछ भी कहने से इन्कार ही किया है।
अभिनेत्री तब्बू ने 'चांदनी बार' में निभाया था मुख्य किरदार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कहानी इस बार मुमताज की बेटी से आगे बढ़ने की बात ‘अमर उजाला’ को पता चली है। फिल्म की कास्टिंग पर भी सुदीप्तो की टीम अरसे से काम करती रही है। फिल्म ‘चांदनी बार’ में मुमताज का किरदार तब्बू ने ही निभाया था और उनसे भी इस बारे में सुदीप्तो की टीम की बात होती रही है। तब्बू को इस फिल्म के लिए अभिनय का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, फिल्म ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और भी जीते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X