पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स 2' भी बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, ट्वीट कर बोले- निराश नहीं करूंगा

Sun, 05 Jun 2022 06:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 05 Jun 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Director vivek film The Kashmir files second part is the delhi files will release in 2024
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में हुए हैं। इस फिल्म में निर्देशक ने 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को बारीकी से दिखाने की कोशिश की थी, जिसमें वह सफल भी रहे। महज 15 से 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धमाकेदार कमाई की। वहीं, अब फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिस पर विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया है।   

Director vivek film The Kashmir files second part is the delhi files will release in 2024
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ट्विटर के जरिए लोग अक्सर विवेक अग्निहोत्री से फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के अगले पार्ट के बारे में पूछते हैं। इसी वजह से अब निर्देशक ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी आने वाली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' ही 'द कश्मीर फाइल्स' का दूसरा पार्ट है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'बहुत से आतंकी संगठन, पाकिस्तानी, कांग्रेस, AAP (अब शिव सेना) और अर्बन नक्सल मुझसे कश्मीर फाइल्स 2 के बारे के पूछ रहे हैं। मैं वादा करता हूं, आपको निराश नहीं करूंगा। पार्ट 2 का नाम द दिल्ली फाइल्स है। अपनी क्षमता को बढ़ाना शुरू कर दो। ये फिल्म 2024 में आने वाली है।'
 

Director vivek film The Kashmir files second part is the delhi files will release in 2024
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, 'फिल्म द दिल्ली फाइल्स 1984 के ब्लैक चैप्टर पर आधारित होगी। 1984 भारत इतिहास का काला अध्याय है। जिस तरह से पूरे पंजाब में आतंकवाद की स्थित को संभाला गया था, वह अमानवीय था और वोट बैंक की राजनीति के लिए था। इसलिए पंजाब में कांग्रेस ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया। पहले उन्होंने इसे बनाया और फिर इसे नष्ट कर दिया। इसके बाद बहुत से निर्दोष लोगों के मार डाला और इस मामले को ढक दिया। आज तक किसी को न्याय नहीं मिला, इससे बुरा क्या हो सकता है। लेकिन अगर लोगों को इतिहास पढ़ाया जाए और तथ्य बताए जाए तो लोग न्याय की मांग करते हैं और तभी सरकार झुकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Director vivek film The Kashmir files second part is the delhi files will release in 2024
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की बात करें तो यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडलेकर जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म के कलेक्शन की शुरुआत बेशक धीमी थी कुछ दिनों बाद ही फिल्म की कमाई आसमान छूने लगी। फिल्म ने 250 से ज्यादा की धमाकेदार काई करके सबको चौंका दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed