पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Har Har Gange: 'हर हर गंगे' के सेट से लीक हुआ पवन सिंह का वीडियो, लोगों पर भड़के सुशील सिंह

Sun, 05 Jun 2022 06:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 05 Jun 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
Actor Pawan Singh Sushil Singh shooting video goes viral from set of film Har Har Gange
पवन सिंह-सुशील सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हर हर गंगे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के सेट से अक्सर तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं। एक्टर के प्रशंसक इन्हें काफी पसंद करते हैं और जमकर इन पर प्रतिक्रिया देते हैं। फिल्म के सेट से एक बार फिर सुशील सिंह और पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशील सिंह को कुछ लोगों पर अचानक शूटिंग के दौरान भड़कते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान अभिनेता पवन सिंह उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Actor Pawan Singh Sushil Singh shooting video goes viral from set of film Har Har Gange
पवन सिंह-सुशील सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह से ने किया शांत
पवन सिंह और सुशील सिंह के वीडियो को एक्टर के फैन पेज पर साझा किया गया है। इसमें भोजपुरी के पावरस्टार को सुशील के साथ सीढ़ियों पर बैठे हुए देखा जा सकता है। इसमें पवन साधुओं की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। वहीं, सुशील सिंह किसी अधिकारी से कम नहीं लग रहे हैं। इस दौरान वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले दोनों किसी सीन को शूट कर रहे होते हैं कि अचानक से सामने खड़े कुछ लोगों पर सुशील सिंह भड़क जाते हैं। वह कहते हैं, 'ए आगे से हटो…मीटिंग चल रही है यहां पर? काफी देर से यहां खड़ा होकर बात कर रहा है।' इस पर पवन सिंह उन्हें समझाते हुए नजर आते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ⚡SHIVAM SINGH⚡ (@singhshivamraja999)

Actor Pawan Singh Sushil Singh shooting video goes viral from set of film Har Har Gange
पवन सिंह-सुशील सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

शोर शराबे से परेशान हुए
दोनों का यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लग रहा है कि यहां माहौल काफी गर्मा-गर्मी वाला हो गया है। उनके चारों ओर लोगों की भीड़ दिख रही है। सभी फिल्म की शूटिंग देख रहे हैं। सुशील सिंह इस दौरान हल्ला हो जाने की वजह से काफी भड़के दिख रहे थे। दरअसल, काफी शोर होने की वजह से वह सीन और डायलॉग को ठीक तरीके से नहीं कर पा रहे थे। लोगों की आवाजें उन्हें परेशान कर रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Pawan Singh Sushil Singh shooting video goes viral from set of film Har Har Gange
सुशील सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मेकर्स के समझाने पर बनी बात
सुशील सिंह को आग-बबूला होते देख मेकर्स ने लोगों को शोर मचाने के लिए मना किया और मामले को शांत कर शूटिंग को आगे बढ़ाया। बता दें कि वायरल हुए इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोग 'हर हर गंगे' लिख रहे हैं। आपको बता दें कि सुशील सिंह भोजपुरी के जाने माने अभिनेता हैं। वर्ष 2003 में उन्होंने रवि किशन की फिल्म 'कन्यादान' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed