{"_id":"67991da6bf90519ec7011e7c","slug":"directors-first-films-with-hit-box-office-collection-rosshan-andrrews-prabhu-deva-sandeep-reddy-vanga-atlee-2025-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"South Directors: एआर मुरुगदास से लेकर एटली तक, डेब्यू फिल्म से हिंदी सिनेमा में छाए ये साउथ निर्देशक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
South Directors: एआर मुरुगदास से लेकर एटली तक, डेब्यू फिल्म से हिंदी सिनेमा में छाए ये साउथ निर्देशक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:07 AM IST
सार
South Directors: फिल्म को देवा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बात हो रही है। फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्र्यूज ने किया है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह अपनी पहली फिल्म से हिंदी सिनेमा में धमाल मचा पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
साउथ के निर्देशक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ सिनेमा के निर्देशक न सिर्फ अपने क्षेत्र में बल्कि हिंदी सिनेमा में भी अपनी फिल्मों से धमाल मचाते रहे हैं। कई दक्षिण भारत के निर्देशक अपनी डेब्यू फिल्म से ही हिंदी सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। अब मलयालम निर्देशक रोशन एंड्र्यूज की फिल्म 'देवा' 31 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले आइए जानते हैं उन साउथ निर्देशकों के बारे में जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से हिंदी सिनेमा में गहरी छाप छोड़ी।
साजिद नाडियाडवाला, एआर मुरुगदास, सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
एआर मुरुगदास - गजनी
साल 2008 में एआर मुरुगदास ने फिल्म 'गजनी' के जरिए हिंदी सिनेमा में एंट्री की थी। इस फिल्म से वह काफी ज्यादा लोकप्रिय हुए। आमिर खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। दर्शकों को एक नए प्रकार की थ्रिलर फिल्म देखने को मिली, जिसकी वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। यह पहली हिंदी फिल्म थी, जिसने इस क्लब की शुरुआत की थी। भारत में फिल्म ने 114 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
Aryan Khan: शूटिंग सेट से लीक हुआ आर्यन खान का वीडियो, जानिए लोग क्यों कर रहे शाहरुख के बेटे की तारीफ?
3 of 5
प्रभुदेवा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रभुदेवा - वॉन्टेड
प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉन्टेड' साल 2008 में रिलीज हुई थी। प्रभुदेवा ने अभिनेता के साथ एक अच्छे कोरियोग्राफर भी रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म से बतौर निर्देशक हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इश फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल रही और यहीं से सलमान के किस्मत के सितारे बदल गए। फिल्म ने भारत में 60.65 करोड़ का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संदीप रेड्डी वांगा
- फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा - कबीर सिंह
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। दोनों के करियर के लिए यह फिल्म मील का पत्थर साबित हुई। यह फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक थी। दर्शकों को यह फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आई, जिसकी वजह से इसे टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया। भारत में फिल्म ने 278.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन
5 of 5
एटली कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47
एटली - जवान
एटली का तमिल सिनेमा काफी ज्यादा नाम है। उन्होंने अब कोई भी असफल फिल्म नहीं बनाई है। हिंदी सिनेमा में भी उनका डेब्यू धमाकेदार रहा। उनकी फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान, नयनतारा और दीपिका पादुकोण स्टारर नजर आए थे। फिल्म में एटली ने एक्शन, ड्रामा और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण दर्शकों के सामने पेश किया। फिल्म को दर्शकों का जबर्दस्त प्यार मिला, जिसकी वजह से यह 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी। फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 640.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।