फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने बप्पी लाहिड़ी को किया सम्मानित, गिनीज बुक में भी दर्ज है नाम

Tue, 01 May 2018 04:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
Disco Dancer Fame Music Composer Bappi Lahiri honoured by World Book of Records
Bappi Lahiri - फोटो : Twitter/ANI

'डिस्को डांसर' से लेकर 'ऊ ला ला' तक पिछले 44 सालों से संगीत प्रेमियों को एक से बढ़कर एक गानों से झुमाने वाले बप्पी लाहिड़ी ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। यूनाइटेड किंगडम स्थित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए बप्पी दा को सम्मानित किया है। 

Disco Dancer Fame Music Composer Bappi Lahiri honoured by World Book of Records
Bappi Lahiri - फोटो : Twitter/ANI

बप्पी लाहिड़ी सिंथेसाइज्ड डिस्को म्यूजिक को भारतीय फ्लेवर देने के लिए मशहूर हैं। एक साल में 33 फिल्मों में काम करने पर उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। बप्पी लाहिड़ी पहले संगीतकार हैं जिन्हें 'चाइना अवॉर्ड' से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान 'जिम्मी जिम्मी' गाने के लिए दिया गया।

Disco Dancer Fame Music Composer Bappi Lahiri honoured by World Book of Records
Bappi Lahiri - फोटो : Twitter/ANI

बप्पी दा ने सिर्फ हिन्दी या बांग्ला नहीं, मलयालम, पंजाबी, तेलुगु, कन्नड और उड़िया गानों का भी म्यूजिक तैयार किया है। 20 की उम्र में करियर शुरू करने वाले बप्पी लाहिड़ी को इसी साल जनवरी में 63वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Disco Dancer Fame Music Composer Bappi Lahiri honoured by World Book of Records
बप्पी लहरी

बप्पी लाहिडी़ ने कई फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस भी दी है। साल 1974 में वह किशोर कुमार की फिल्म 'बढ़ती का नाम दाढ़ी' में बापू जिप्सियन का किरदार निभाया था। इसके बाद वह फिल्म कलाकार (1983) और बांग्ला फिल्म 'नयन मोनी' (1990) में भी नजर आ चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed