फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेता का दर्द आया सामने, स्कूल में किया था एक लड़की ने रिजेक्ट

Wed, 29 Jan 2020 01:42 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 29 Jan 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
disha patani anil Starrer Malang Actor aditya roy kapur revealed about her School time breakup
Aditya Roy Kapur and Disha Patani - फोटो : ScreenGrab From Song

प्यार में धोखा मिलने और छोड़कर चले जाने की कहानियां अक्सर आम लोगों की जुबानी सुनने मिलती हैं, लेकिन प्यार में किसी स्टारकिड को धोखा या छोड़कर चले जाने के किस्से तो शायद ही होते होंगे। फिर भी, एक ऐसा किस्सा हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के मुंह से सुनने को मिला है, जिसमें उन्होंने कहा कि जब वह स्कूल में थे, तब एक लड़की पर उनका दिल आ गया, लेकिन उस लड़की ने उन्हें भाव ही नहीं दिया, और बिना परीक्षा के फेल घोषित कर दिया। सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन आदित्य ने यह दुखद घटना खुद बताई है। 

disha patani anil Starrer Malang Actor aditya roy kapur revealed about her School time breakup
दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'मलंग' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में उनसे पूछे गए ब्रेकअप के सवाल पर आदित्य ने बताया कि उम्र के शुरुआती पड़ाव पर ही उनका पहला ब्रेकअप हो गया था। वह कहते हैं, 'मैं ज्यादा जानकारी नहीं दूंगा, लेकिन यह मेरे स्कूल के समय की बात है। मैं शायद तब नौंवी कक्षा में रहा हूंगा, तब मेरा पहला ब्रेकअप हुआ था। उस समय मुझे लग रहा था कि पूरी दुनिया ही खत्म होने वाली है, क्योंकि उस उम्र में ब्रेकअप बहुत नाजुक चीज होते हैं यार।' 

disha patani anil Starrer Malang Actor aditya roy kapur revealed about her School time breakup
Aditya Roy Kapur, Disha Patni - फोटो : amar ujala mumbai

बात फिल्म मलंग की करें तो इस फिल्म में आदित्य के साथ दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस इंटरव्यू के दौरान दिशा भी आदित्य के साथ रहीं, उन्होंने आदित्य की इस बात का मजा लेते हुए कहा कि क्या उस लड़की ने तुम्हें छोड़ दिया? लेकिन इस सवाल पर आदित्य ने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
disha patani anil Starrer Malang Actor aditya roy kapur revealed about her School time breakup
Aditya Roy Kapur and Disha Patani - फोटो : ScreenGrab From Song

वहीं इसके बाद जब आदित्य से प्यार के महत्व के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने कहा, 'प्यार बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण चीज है। लेकिन जरूरी नहीं कि यह एक लड़का और लकड़ी के बीच का ही हो, यह संसार की किन्हीं एक से ज्यादा चीजों के बीच हो सकता है। वह आपका दोस्त हो सकता है, परिवार के सदस्य हो सकते हैं या आपका कोई पालतू जानवर हो सकता है। प्यार एक ऐसी चीज है, जिसकी हम सबको जरूरत है।'

पढ़ें: फैन से मोबाइल छीनना पड़ा सलमान को भारी, गोवा में बैन हो सकते हैं 'दबंग खान', जानें पूरा मामला
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed