फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिशा पाटनी का बर्थडे और प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ का सम्मान सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Thu, 13 Jun 2019 06:12 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 13 Jun 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
Disha Patani Birthday and UNICEF honour Priyanka Chopra here is top entertainment news
Disha Patani, Priyanka Chopra - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज 26 साल की हो गई हैं। टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। दिशा ने बॉलीवुड में सुशांत सिंह के साथ पहली फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' की थी। इस फिल्म में उनका रोल भले ही छोटा था लेकिन लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहीं। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले दिशा तेलगू फिल्म 'लोफर' में नजर आई थीं। इसके बाद एक म्यूजिक वीडियो किया जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की। हालांकि उनकी 'कुंग फू पांडा' फिल्म काफी सुर्खियों में रही।



पढ़ें: कभी टाइगर से अफेयर तो कभी कपड़ों को लेकर चर्चा में रहीं ये एक्ट्रेस, देखें 8 तस्वीरें

Disha Patani Birthday and UNICEF honour Priyanka Chopra here is top entertainment news
amitabh bachchan

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के शहंशाह काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उनके ट्विटर हैक होने के चलते वो सुर्खियों में थे तो अब एक और वजह से अमिताभ सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड के शहंशाह ने बिहार के दो हजार से अधिक किसानों की बड़ी मदद की है। दरअसल अमिताभ ने 2100 किसानों का कर्ज चुका दिया है। इस बार की जानकारी अमिताभ बच्चन ने खुद सोशल मीडिया पर दी।

पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने बिहार के 2100 किसानों का चुकाया कर्ज पर अधूरा है पुलवामा का वादा

Disha Patani Birthday and UNICEF honour Priyanka Chopra here is top entertainment news
adnan sami to pakistan fan

हाल ही में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। ऐसे में अब अमिताभ के बाद सिंगर अदनान सामी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। अदनान के ट्विटर अकाउंट पर भी अमिताभ के हैक्ड अकाउंट की तरह ही पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की फोटो लगा दी गई। बाद में इस अकाउंट को रिकवर कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani Birthday and UNICEF honour Priyanka Chopra here is top entertainment news
सलमान खान और टीम इंडिया के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'भारत' से सलमान खान ने कई रिकॉर्ड्स बनाए और कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में वर्ल्ड कप में बिजी टीम इंडिया ने भी वक्त निकालकर भारत देखी। महेंद्र सिंह धोनी सहित कुछ इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भारत देखने पहुंचे।

पढ़ें: वर्ल्ड कप खेल रही टीम इंडिया ने इंग्लैंड में देखी 'भारत', केदार के ट्वीट पर सलमान ने किया रिट्वीट

विज्ञापन
Disha Patani Birthday and UNICEF honour Priyanka Chopra here is top entertainment news
Priyanka Chopra - फोटो : social media

यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित समारोह यूनिसेफ स्नोफ्लेक बॉल में सम्मानित किया जाएगा। यूनिसेफ यूएसएस ने ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका को डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया जाएगा। यह न्यूयॉर्क का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह है, जिसमें यूनिसेफ की ओर से मानवता की भलाई के लिए काम करने वाले लोगों को अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। इस समारोह का आयोजन तीन दिसंबर को न्यूयॉर्क में किया जाएगा।

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया देश का मान, यूनिसेफ देगा ये सम्मान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed