फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

500 रुपये लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी, सक्सेस के बाद खुद को गिफ्ट किया 5 करोड़ का घर

Thu, 13 Jun 2019 11:25 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 13 Jun 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Disha Patani birthday Some Unknown Facts About Her life
दिशा पाटनी - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी का आज जन्मदिन है। वह 26 साल की हो गई हैं। टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में दिशा की सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। दिशा के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से।

Disha Patani birthday Some Unknown Facts About Her life
दिशा पाटनी - फोटो : Twitter
दिशा ने बॉलीवुड में सुशांत सिंह के साथ पहली फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' की थी। इस फिल्म में उनका रोल भले ही छोटा था लेकिन लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहीं। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले दिशा तेलगू फिल्म 'लोफर' में नजर आई थीं। इसके बाद एक म्यूजिक वीडियो किया जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की। हालांकि उनकी 'कुंग फू पाडा' फिल्म काफी सुर्खियों में रही।
 
Disha Patani birthday Some Unknown Facts About Her life
दिशा पाटनी - फोटो : instagram
एक इंटरव्यू में दिशा ने बताया था कि अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। दिशा मुंबई सिर्फ 500 रुपए लेकर आई थीं। दिशा ने बताया था- मैं अकेली रहती थी और काम करती थी लेकिन कभी भी परिवार से मदद नहीं मांगी।' एक शो में दिशा ने बताया था कि, जब मैं छोटी थी, इस समय नए-नए टेलीफोन आए थे। मैं और मेरी बहन, साथ में बैठ के कुछ रैंडम नंबर्स को डायल करते थे और हम सिर्फ यही कहते थे 'हाय, मैं फ्लां-फ्लां बात कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani birthday Some Unknown Facts About Her life
disha patani
दिशा पाटनी एक बेहतरीन डांसर हैं। रणबीर कपूर दिशा के सबसे बड़े क्रश थे। दिशा रोजाना स्कूल जाते समय अपनी स्कूटी से उसी रास्ते से निकलती थीं जहां रणबीर के पोस्टर लगे थे। उस पोस्टर को वह तब तक मुड़ मुड़ कर देखती थीं जब तक वो आंखों से ओझल ना हो जाए। इसी चक्कर में कई बार उनके एक्सीडेंट होते-होते बचे।
विज्ञापन
Disha Patani birthday Some Unknown Facts About Her life
disha patani

टाइगर श्रॉफ से पहले दिशा टीवी एक्टर पार्थ समथान को डेट करती थीं। दोनों करीब 1 साल से ज्यादा एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। तब दिशा इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव नहीं थीं। हालांकि तब पार्थ की पॉपुलैरिटी टीवी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा थी। बाद में दोनों अलग हो गए। हालांकि दोनों के ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed