{"_id":"5d01d487bdec22071b38c180","slug":"sonakshi-sinha-new-film-gets-a-title-khandaani-shafakhana-rapper-badshah-taunted-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खानदानी शफाखाना के लिए सोनाक्षी ने किया पोस्ट, बादशाह का तंज- मेरी फोटो कितनी बढ़िया आई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खानदानी शफाखाना के लिए सोनाक्षी ने किया पोस्ट, बादशाह का तंज- मेरी फोटो कितनी बढ़िया आई
Thu, 13 Jun 2019 10:16 AM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा की वरुण शर्मा और अन्नू कपूर के साथ बन रही फिल्म का नामकरण हो गया है। इस फिल्म से मशहूर रैपर बादशाह भी बतौर अभिनेता अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। फिल्म निर्माताओं भूषण कुमार, मृगदीप सिंह लांबा और महावीर जैन की इस फिल्म का नाम रखा गया है, खानदानी शफाखाना। यह फिल्म अगले महीने की 26 तारीख को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की निर्देशक हैं, शिल्पी दासगुप्ता।
sonakshi sinha
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। सोनाक्षी ने लिखा-'कब से पूछ रहे हैं, पिक्चर का नाम क्या है? पिक्चर का नाम मिल गया। मैं इस बात को बताने में बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं कि 'खानदानी शफाखाना' 26 जुलाई को रिलीज होगी।'
View this post on Instagram
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on
sonakshi sinha
सोनाक्षी सिन्हा द्वारा फिल्म का नाम बताने के बाद से ही कमेंट सेक्शन में बाढ़ आ गई। वहीं सोनाक्षी की फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonakshi sinha
वहीं सोनाक्षी की इस फोटो पर रैपर बादशाह ने भी कमेंट किया है। हालांकि बादशाह थोड़े से नाराज दिखे और ताना मारते हुए खुद को फोटो में न होने की बात कही।
विज्ञापन
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
खुद के फोटो में न होने की शिकायत कर डाली. बादशाह ने लिखाः वाह मेरी फोटो कितनी बढ़िया आई...ही नहीं।