{"_id":"5cb16368bdec2214031bd51b","slug":"disha-patani-brand-endorsements-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा के लिए पहली बुरी खबर, दिशा की खुल गई लाॅटरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा के लिए पहली बुरी खबर, दिशा की खुल गई लाॅटरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 13 Apr 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियों में शादी के बाद अगर किसी की ब्रांड वैल्यू में तेजी से गिरावट आई है तो वह हैं प्रियंका चोपड़ा जोनस। प्रियंका को अब नए ब्रांड मिलना बहुत कम हो गया है और ब्रांड एंडोर्समेंट के उनके पुराने करार भी धीरे धीरे चुकते जा रहे हैं। हिंदी सिनेमा में खाली हुई इस जगह को तेजी से भरती जा रही हैं, आजकी यंग जनरेशन की सबसे फेवरेट अदाकारा दिशा पाटनी।
2 of 5
disha patani
दिशा हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी टाइगर के साथ अपने अफेयर को लेकर तो कभी अपने नए ब्रैंड एंडोर्समेंट्स को लेकर। ऐसे ही एक मशहूर ब्रैंड के नए प्रोटक्ट्स को लॉन्च करने पहुंची दिशा मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में पहुंचीं तो उनके चाहने वालों ने उन्हें सिर आंखों पर बिठा लिया। कार्यक्रम स्थल के बाहर दिशा को देखने वालों की भारी भीड़ जमा रही और भीतर भी लोगों ने खूब धमाल किया।
अपने लुक और नए फैशन स्टाइल से दिशा हमेशा ही अपने फैंस पर गजब ढाती हैं। यहां भी इनका अंदाज हमेशा की तरह निराला नजर आया। इस छोटे से सफेद टॉप व जीन्स में वह बेहद ही खूबसूरत दिखीं।
दिशा यहां एक अंतर्राष्ट्रीय ब्रैंड की घड़ियां और जूलरी लॉन्च करने पहुंचीं। दिशा पाटनी की ब्रांडिंग का काम देख रही कंपनी के एक सूत्र ने बताया कि सलमान खान के साथ फिल्म भारत करने के बाद से दिशा पाटनी की ब्रैंड वैल्यू काफी बढ़ चुकी है और उनको मिल रहे नए ब्रांड्स में सलमान खान प्रोडक्शंस का भी बड़ा हाथ है।
फिल्मों के फ्रंट पर दिशा इन दिनों निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म मलंग की शूटिंग कर रही हैं जो एक रोमांटिक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू नजर आएंगे। इस फिल्म से पहले दिशा बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत में भी एक खास किरदार में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।