टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की तरह दिशा पाटनी (Disha Patani) भी अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में दिशा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे अब तक 37 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में दिशा के डांस मूव्स लोगों को पसंद आ रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ के तूफानी डांस को फॉलो कर रहीं दिशा पाटनी, वीडियो को देख चुके 37 लाख लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में दिशा पाटनी हॉलीवुड की मशहूर सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) के लेटेस्ट गाने पर डांस कर रही हैं। दिशा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में दिशा के साथ एक और लड़की नजर आ रही हैं जो दिशा का साथ दे रही हैं। दिशा इससे पहले भी इस तरह के वीडियो शेयर कर चुकी हैं।
#justchilling with @dimplekotecha 👯♀️🌸 in love with this new track #cantgetenough ❤️
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
दिशा टाइगर की ही तरह फिटनेस फ्रीक हैं। वह घंटों जिम में एक्साइज करती हैं इसके साथ ही डांस करके अपने आपको फिट रखती हैं। काम की बात करें तो दिशा पाटनी सलमान खान की 'भारत' फिल्म में नजर आएंगी। इसके साथ ही ऐसी चर्चाएं हो रही हैं कि वह 'किक 2' में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
जैकी ने बेटे टाइगर श्रॉफ की रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा- 'टाइगर को अपनी पहली दोस्त मिल गई थी जिसकी उम्र 25 साल है। इसके बाद उसने इधर-उधर नहीं देखा। इन दोनों में काम करने का जुनून एक सा है। डांस और वर्कआउट साथ करते हैं। वह आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं इसलिए उसे अनुशासन के मायने पता है। कौन जानता है कि दोनों शादी करें या फिर ऐसे ही जिंदगी भर दोस्त रहें। फिलहाल अभी दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।'