फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिशा ने ऋतिक को कहा ना, छोड़ दी यशराज की फिल्म, बना डाला इतिहास

Fri, 24 Aug 2018 09:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
disha patani left Yash Raj film
disha Patani

यशराज फिल्म्स का नाम हिंदी सिनेमा पूरे सम्मान के साथ लिया जाता है। हर एक्टर इस प्रोडक्शन हाउस की फिल्म काम करने को बेताब भी रहता है। लेकिन, हिंदी सिनेमा में ये मौका भी इतिहास में लिखा जाएगा, जब एक हीरोइन ने यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म को साइन करने के बाद छोड़ दिया। हिंदी सिनेमा की नई जुगल जोड़ी है, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की। लेकिन, इस जोड़ी ने कभी रिश्तों की नुमाइश नहीं की। कभी अपने रिश्तों को किसी फिल्म की पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल भी नहीं किया। बस ऐसे ही कभी किसी रेस्तरां में मिलते हैं तो कभी लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाते हैं। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के ये हैपनिंग लव बर्ड्स हैं।


 

disha patani left Yash Raj film
टाइगर श्र

इन लव बर्ड्स पर पंजा मारने की कोशिशें तमाम हुई लेकिन दोनों एक दूसरे को लेकर इतने कमिटेड हैं कि कोई भी बात एक दूसरे से छुपाते नहीं हैं। दोनों की जो भी फिल्म साथ आई हिट रही और दोनों ने एक ही साथ एक फिल्म साइन की जिसके प्रोड्यूसर के तौर पर नाम आया यशराज फिल्म का। सिलसिलाए चांदनी, डर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें, दिल तो पागल है,साथिया, हम तुम, वीर जारा, धूम, बंटी और बबली, फना, चक दे, रब ने बना दी जोड़ी, बैंड बाजा बारात, जब तक है जान, एक था टाइगर, सुल्तान, फैन ये वो तमाम सुपर हिट फिल्में हैं जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का दुनिया भर में डंका बजाया है।  
 

disha patani left Yash Raj film
एक था टाइगर - फोटो : AmarUjala
यही वजह है कि इंडस्ट्री का हर सितारा यशराज फिल्म्स के साथ काम करना चाहता है। खुद दबंग खान सलमान को यशराज के साथ पहली फिल्म करने का मौका करियर शुरू करने के सालों बाद 2012 में 'एक था टाइगर' से मिला था। जहां एक ओर यशराज फिल्म्स के साथ काम करने के लिए पूरी इंडस्ट्री तड़प रही है। तो वहीं अपनी खूबसूरती अपनी अदाओं के लिए मशहूर एक एक्ट्रेस ने वाईआरएफ की फिल्म को छोड़ दिया हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
disha patani left Yash Raj film
disha patani
ये हीरोइन हैं दिशा पाटनी। दिशा का निभाया हर किरदार अभी तक की हर फिल्म में किसी ना किसी कारणवश मर जाता है। ये सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं। दिशा को यशराज फिल्मस के नए प्रोजेक्ट में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ साइन किया गया। यही वो वक्त था जब ऋतिक रोशन ने दिशा के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की। ऋतिक ने टाइगर की इस करीबी दोस्त को मैसेज कर डेट पर जाने के लिए पूछा था। जिससे दिशा काफी खफा भी थीं और परेशान भी। 

 
विज्ञापन
disha patani left Yash Raj film
disha patani and salman
सूत्रों की मानें तो उस वक्त दिशा ने जल्दबाजी में कोई फैसला इसलिए नहीं लिया था, क्योंकि उनके पास कोई बड़ी फिल्म नहीं थी। मगर अब दिशा के पास सलमान खान की फिल्म 'भारत' है और सलमान का सहारा भी। ऐसे में दिशा ने हिम्मत दिखाते हुए ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करने से इंकार कर दिया है। हाल के दिनों में ये दूसरा मौका है जब यशराज फिल्म्स के किसी प्रोजेक्ट से किसी बड़े सितारे की विदाई फिल्म के ही किसी सितारे के साथ अनबन के चलते हुई हो। इससे पहले 'धूम 4' की कास्ट से सलमान खान आउट हुए क्योंकि वह फिल्म में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed