फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Disha Patani: मिस्ट्री मैन के साथ दिशा पाटनी की तस्वीर वायरल, फैंस बोले- ‘टाइगर’ अभी जिंदा है

Sat, 19 Nov 2022 01:17 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 19 Nov 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
Disha Patani selfie with a mystery man goes viral on social media fans ask her about Tiger Shroff
मिस्ट्री मैन के साथ दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोर लेती हैं। पिछले दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप की खबरों के चलते दिशा लाइमलाइट में बनी रही थीं, तो अब उन्हें एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया है। मिस्ट्री मैन के साथ दिशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस दिशा की इस तस्वीर पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Disha Patani selfie with a mystery man goes viral on social media fans ask her about Tiger Shroff
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। कुछ वक्त पहले अभिनेत्री की टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं, तो अब वह मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। बीते हफ्ते दिशा को इस मिस्ट्री मैन के साथ डिनर पर जाते हुए देखा गया था, तो अब उनकी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस दिशा को मिस्ट्री मैन के साथ देखकर खुश नहीं है और वह कमेंट कर टाइगर श्रॉफ के बारे में पूछ रहे हैं।

Drishyam 2 Box Office Report: आठ फिल्मों को पछाड़ आगे निकली 'दृश्यम 2', बनी साल 2022 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

Disha Patani selfie with a mystery man goes viral on social media fans ask her about Tiger Shroff
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram

एक यूजर ने लिखा, 'दोस्त या बॉयफ्रेंड', तो दूसरे ने लिखा, 'टाइगर भाई किधर हैं।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'टाइगर को धोखा दे रही हैं ये मैडम अब', तो दूसरे ने लिखा, 'देख रहा है बिनोद बॉयफ्रेंड को फ्रेंड बताते हैं ये लोग।' इसके अलावा भी कई लोग दिशा और उनके साथ नजर आए मिस्ट्री मैन को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। साथ ही पूछ रहे हैं कि क्या इस मिस्ट्री मैन की वजह से ही टाइगर और दिशा का ब्रेकअप हुआ है। 

Amir Khan: बेटी आयरा की सगाई में जमकर नाचे आमिर खान, अभिनेता को पहचानना मुश्किल



विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani selfie with a mystery man goes viral on social media fans ask her about Tiger Shroff
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram

दरअसल, दिशा पटानी के साथ मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि उनके ट्रेनर एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक हैं, जो एक महत्वाकांक्षी अभिनेता-मॉडल भी हैं। एलेक्स के साथ अभिनेत्री की तस्वीरें विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा की गई हैं, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। एलेक्स के साथ दिशा की एक नहीं बल्कि कई सारी तस्वीरें हैं। फैंस दोनों को साथ देखकर ये भी सवाल पूछ रहे हैं कि कही इसी वजह से तो टाइगर और दिशा का ब्रेकअप नहीं हुआ है।

Daya Shankar Pandey: ‘क्लच छोड़ते ही मोपेड हवा में, शाहरुख धड़ाम से नीचे, मेरा चेहरा सफेद और शाहरुख बोले...’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed