फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drishyam 2 Box Office Report: आठ फिल्मों को पछाड़ आगे निकली 'दृश्यम 2', बनी साल 2022 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

Sat, 19 Nov 2022 11:17 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 19 Nov 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
Drishyam 2 Day 1 Box Office Collection Report Akshay Kumar Ram Setu Ranbir Kapoor Brahmastra Bhool Bhulaiyaa 2
दृश्यम 2 - फोटो : social media

Drishyam 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। साल 2015 में रिलीज हुई 'दृश्यम' की अगली कड़ी ने आते साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छक्का मार दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म ओपनिंग डे पर करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई करेगी। हालांकि, फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा का कारोबार कर हर किसी को हैरान कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि अजय देवगन और अक्षय खन्ना की यह फिल्म साल 2022 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। यानी 'दृश्यम 2' ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। 

Drishyam 2 Day 1 Box Office Collection Report Akshay Kumar Ram Setu Ranbir Kapoor Brahmastra Bhool Bhulaiyaa 2
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म से कम रहा 'दृश्यम 2' का ओपनिंग डे कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों की मानें तो 'दृश्यम 2' ने ओपनिंग डे पर करीब 15.38 करोड़ रुपये की कमाई की है। 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का पहले दिन 15 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करना काफी अच्छा माना जा रहा है। हालांकि, अजय देवगन की यह फिल्म रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' काे पछाड़ पाने में नाकामयाब रही। अयान मुखर्जी की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यही कारण है कि 'ब्रह्मास्त्र' साल 2022 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। वहीं, 'दृश्यम 2' दूसरे स्थान पर है। 

यह भी पढ़ें: अपनी सगाई में रेड ऑफ शोल्डर गाउन पहनने पर ट्रोल हुईं आयरा, यूजर ने पूछा- पापा जी नहीं आए थे क्या?

Drishyam 2 Day 1 Box Office Collection Report Akshay Kumar Ram Setu Ranbir Kapoor Brahmastra Bhool Bhulaiyaa 2
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

इन आठ फिल्मों को पछाड़ आगे निकली 'दृश्यम 2'
साल 2022 बॉलीवुड फिल्मों के लिए ज्यादा खास नहीं रहा। इस साल रिलीज हुईं कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गईं। लेकिन, कुछ फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया और ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दृश्यम 2' को मिलाकर ऐसी 10 फिल्में हैं जिन्होंने पहले ही दिन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। हैरान कर देनी वाली बात यह है कि अजय देवगन की 'दृश्यम 2' ने इसमें से आठ फिल्मों को पछाड़ दिया है। 

यह भी पढ़ें: मल्टी टैलेंटेड हैं तारा सुतारिया, जन्मदिन पर जानें अभिनेत्री से जुड़ी खास बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 2 Day 1 Box Office Collection Report Akshay Kumar Ram Setu Ranbir Kapoor Brahmastra Bhool Bhulaiyaa 2
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2 ने इन फिल्मों को दी पटखनी

फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
राम सेतु 15.25 करोड़ रुपये
भूल भुलैया 2 14.11 करोड़ रुपये
बच्चन पांडे 13.25 करोड़ रुपये
लाल सिंह चड्ढा 11.70 करोड़ रुपये
सम्राट पृथ्वीराज 10.70 करोड़ रुपये
विक्रम वेधा 10.58 करोड़ रुपये
गंगूबाई काठियावाड़ी 10.50 करोड़ रुपये
शमशेरा 10.25 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed