{"_id":"5b0a14ff4f1c1b9b6e8b4bc5","slug":"disha-patani-shares-bikini-picture-and-her-boyfriend-tiger-shroff-mom-ayesha-shroff-commented-on-pic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइगर की गर्लफ्रेंड पर खूब प्यार बरसा रहीं मां आयशा श्रॉफ, यकीन नहीं होता तो ये रहा सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टाइगर की गर्लफ्रेंड पर खूब प्यार बरसा रहीं मां आयशा श्रॉफ, यकीन नहीं होता तो ये रहा सबूत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 28 May 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
disha patani
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड के यह कपल हमेशा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी स्पॉट किए जाते हैं। दोनों फिल्म बागी 2 में पहली बार साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था।
disha patani and tiger shroff
अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही दिशा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी फोटो पोस्ट की। यह तस्वीर इसलिए और खास हो जाती है क्योंकि इस फोटो पर टाइगर की मॉम आयशा श्रॉफ ने कमेंट किया है।
disha patani and tiger shroff
आयशा श्रॉफ ने दिशा पाटनी की बिकनी तस्वीर पर लव के साइन बनाते हुए लिखा है कि ‘वंडर वूमेन’। आप समझ ही गए होंगे कि आयशा अपने इस कमेंट के क्या कहने की कोशिश कर रही थीं। दिशा ने आयशा के कमेंट का रिप्लाई करते हुए हंस दी हैं। आप दोनों के कमेंट नीचे तस्वीर में साफ-साफ देख सकते हैं।
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff and Disha Patani
आपको बता दें कि भले ही टाइगर और दिशा अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी ना तोड़े, लेकिन दोनों को अक्सर डिनर डेट और फिल्मी जगत की पार्टियों में साथ में देखा जा चुका है। यहां तक की पिछले दिनों एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें दिशा टाइगर के परिवार के साथ डिनर करने पहुंची थी।
विज्ञापन
Tiger Shroff and Disha Patani
दिशा के बारे में तो यह भी कहा जाता है कि वह टाइगर को काफी कंट्रोल करके रखती हैं। दिशा अक्सर टाइगर का फोन चेक करती हैं और उन्हें किसी भी को-स्टार से बात करने की इजाजत नहीं है। लगता है कि धीरे-धीरे ही सही लेकिन दिशा, टाइगर के घरवालों के साथ नजदीकियां बढ़ा रही हैं।