{"_id":"5df323e38ebc3e878f25b803","slug":"disha-vakani-aka-dayaben-mother-may-enter-in-the-show-tarak-mehta-ka-ooltah-chashma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होगी दयाबेन की मां की एंट्री, कहानी में लगेगा ठहाकों का तड़का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होगी दयाबेन की मां की एंट्री, कहानी में लगेगा ठहाकों का तड़का
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Disha Vakani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। अभी यह धारावाहिक दया बेन से जुड़ी खबर को लेकर चर्चा में है। खबरें आ रही हैं कि शो में दया बेन की जगह उनकी मां की एंट्री होने वाली है। ऐसे में दर्शकों को कहानी में कई सारे मोड़ देखने को मिल सकते हैं। जैसा की यह कॉमेडी शो है तो ठहाके लगाने के भी ज्यादा मौके मिल सकते हैं।
2 of 4
Disha Vakani
आगामी एपिसोड में आप देखेंगे कि जेठालाल के पिता चंपक लाल कहीं लापता हो गए हैं। फिर उनकी खूब खोज खबर ली जाती है। जिसके चलते जेठालाल थक जाते हैं और असहाय महसूस करने लगते हैं। चंपक लाल के पास उनका चश्मा भी नहीं होता है, जिसकी वजह से उन्हें चीजें धुंधली दिखाई देती हैं। इसी के चलते जेठालाल चिंतित हैं।
3 of 4
dilip joshi
उधर चंपक लाल को एक शख्स मिलता है, जो कम सुनाई देने के कारण उन्हें गलत बस में बैठा देता है। इतने में गोकुलधाम सोसाइटी के लोग पुलिस स्टेशन पहुंचते हैं, जहां जेठालाल जांच पड़ताल के लिए अपनी सास को फोन लगाते हैं। अब देखना ये है कि इस बार दयाबेन की मां का चेहरा सबके सामने आएगा या नहीं। ये आने वाले एपिसोड ही बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Disha Vakani
धारावहिक की चर्चित किरदार दया बेन यानी दिशा वकानी ने दो साल पहले शो को छोड़ दिया था। इसका कारण यह बताया जाता है कि शो के निर्माताओं ने उनकी कुछ मांगों को मानने से इनकार कर दिया था जिसके चलते दिशा को शो छोड़ना पड़ा। दरअसल, दिशा की छोटी बच्ची थी जिसको शो में काम करने की वजह से दिशा वक्त नहीं दे पाती थीं। जब उन्होंने यह समस्या शो के मेकर्स को बताई तो इससे शो में काम कर रहे बाकी कलाकारों को दिक्कत हुई। उनका कहना था कि दिशा की वजह से हमारा काम देरी से हो रहा है। जब वहां दिशा की बात नहीं सुनी गई तो इसका नतीजा यह हुआ कि उन्होंने शो छोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।