फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेत्री ने सबसे पहले देखी कपिल शर्मा की बेटी, तस्वीर देख सोशल मीडिया पर कही ये बात

Fri, 13 Dec 2019 11:13 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 13 Dec 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma Shows Daughters First Pictures To Deepika Padukone at The Kapil Sharma Show
Kapil Sharma - फोटो : social media

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी को अभी बीते दिन ही एक साल हुआ है। उसके दो दिन पहले ही गिन्नी ने बेटी को जन्म दिया। कपिल की बेटी की तस्वीर अब तक किसी ने भी नहीं देखी ना ही उसका नाम अभी तक बताया गया है। कपिल ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस खबर को फैन्स के बीच साझा किया था। लेकिन कपिल की बेटी की तस्वीर का इंतजार सभी को बड़ी ही बेसब्री से है। लेकिन इस बीच एक ऐसी अभिनेत्री है जो कपिल शर्मा की बेटी की तस्वीर देख चुकी है।

Kapil Sharma Shows Daughters First Pictures To Deepika Padukone at The Kapil Sharma Show
Deepika Padukone - फोटो : instagram

दरअसल दीपिका पादुकोण कपिल की बेटी की तस्वीर देख चुकी हैं। इस बारे में खुद दीपिका ने ही बताया है। दीपिका ने सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी की एक तस्वीर पर कमेंट किया है। दरअसल विरल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दीपिका कपिल के साथ दिखाई दे रही हैं। कस्वीर के साथ रैप्शन में विरल ने लिखा है, 'क्या कपिल शर्मा ने दीपिका पादुकोण को अपनी नई प्रिंसेस दिखाई होगी? मुझे यकीन है उन्होंने अपने फोन में ली हुई तस्वीर जरूर दिखाई होगा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Did #kapilsharma show his new Princess to #deepikapadukone today? I'm sure he must have shown her the picture from his phone ❤❤❤❤

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

Kapil Sharma Shows Daughters First Pictures To Deepika Padukone at The Kapil Sharma Show
deepika padukone - फोटो : instagram

विरल के इस पोस्ट पर खुद दीपिका ने कमेंट कर इसका जवाब दिया है। दीपिका ने पहले कमेंट में लिखा, 'हां उनने दिखाई है।' वहीं दूसरे कमेंट में दीपिका ने लिखा, 'हां वो बेहद खूबसूरत है।' इस पोस्ट के बाद से एक बार फिर साबित हो गया है कि दीपिका और कपिल के बीच की बॉन्डिंग बेहद खास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Shows Daughters First Pictures To Deepika Padukone at The Kapil Sharma Show
kapil sharma - फोटो : social media

गौरतलब है कि कपिल शर्मा की शादी गिन्नी चतरथ से 12 दिसंबर 2018 को हुई थी। शादी की पहली सालगिरह के दो दिन पहले यानी 10 दिसंबर को गिन्नी ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के अगले ही दिन काम में व्यस्तता के चलते कपिल अपने शो के सेट पर वापस आ गए थे। सेट पर शो के क्रू मेंबर्स ने कपिल के लिए केक मंगवाया था। कपिल ने पूरी टीम के साथ केक काटा।

विज्ञापन
Kapil Sharma Shows Daughters First Pictures To Deepika Padukone at The Kapil Sharma Show
Deepika Padukone film Chhapaak - फोटो : twitter

बता दें कि दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थीं। ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सरवाइवर मालती के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की रियल लाइफ कहानी पर आधारित है। मेघना गुलजार निर्देशित इस फिल्म में दीपिका के साथ अभिनेता विक्रांत मेस्सी बी नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed