रजनीकांत की फिल्म 'काला' के खराब बॉक्स ऑफिस नतीजों ने दक्षिण भारत के वितरकों को परेशान कर डाला है। फिल्म उम्मीद के मुताबिक नहीं चल सकी और उधर रजनीकांत की अगली फिल्म '2.0' को भी अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।
{"_id":"5b2fc6754f1c1b6a4d8b8495","slug":"distributor-scared-after-kaala-flop-on-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'काला' ने रजनीकांत के करियर पर लगाया ग्रहण, अक्षय कुमार की भी उड़ी नींद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'काला' ने रजनीकांत के करियर पर लगाया ग्रहण, अक्षय कुमार की भी उड़ी नींद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 24 Jun 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
kaala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kaala Karikalan
इस फिल्म के लिए निर्माताओं ने वितरकों से मोटी एडवांस रकम ली थी और रिलीज आगे बढ़ने से वे परेशान हैं। खबर है कि कई वितरकों ने 'काला' के नतीजों के बाद '2.0' के निर्माताओं से कहा कि एडवांस रकम लौटाएं क्योंकि रिलीज लगातार आगे बढ़ रही है।
2.0
किसी को नहीं पता कि कब तक उनकी रकम अटकी रहेगी। सूत्र बता रहे हैं कि कुछ बड़े वितरकों की मांग को '2.0' के निर्माताओं ने स्वीकार कर लिया है और जल्द ही एडवांस रकम लौटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
2.0
'2.0' पिछले साल रिलीज होनी थी परंतु वीएफएक्स के काम की वजह से इसे 2018 के शुरू में और फिर अगस्त में रिलीज करने की चर्चा थी मगर अब इसे अगले साल तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
2.0
2018 के लिए अभी तारीख घोषित नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि करीब 400 करोड़ रुपये के बजट से बन रही 2.0 रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल है और इसमें अक्षय कुमार विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।