फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना कैफ की बॉडी डबल बनकर काम कर चुकी है ये अभिनेत्री, टॉपलेस फोटोशूट से मचाया था हंगामा

Wed, 10 Mar 2021 12:03 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 10 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Divya Agarwal reveals that she used to act as Katrina Kaif body double for Tv Advertisement, calls it a crazy experience
कटरीना कैफ, दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram
रियलिटी शो 'स्पिलट्सविला 10' और 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में दिव्या ने बताया कि वो बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ की बॉडी डबल बन चुकी हैं। इतना ही नहीं वो करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में एक्स्ट्रा के तौर पर भी शामिल हुईं थीं। इस बारे में दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपना अनुभव बताया।

 
Divya Agarwal reveals that she used to act as Katrina Kaif body double for Tv Advertisement, calls it a crazy experience
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram

एक इंटरव्यू के दौरान दिव्या ने कहा, 'मेरी तस्वीरें देखने के बाद को-ऑर्डिनेटर ने मुझे बुलाया। नवी मुंबई में मेरा डांस स्टूडियो था और वहा 700 स्टूडेंट्स थे। हम लोग डांस टीचर और कोरियोग्राफर के तौर पर थोड़ा मशहूर थे। उस वक्त उन्होंने मुझे बुलाकर कहा कि तुम स्टूडेंट ऑफ द ईयर में हिस्सा बन सकती हो। मैं ये खबर सुनकर हैरान रह गई थी'।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Divya AmarSanjay Agarwal (@divyaagarwal_official)

Divya Agarwal reveals that she used to act as Katrina Kaif body double for Tv Advertisement, calls it a crazy experience
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram

आगे दिव्या ने कहा कि, 'जब मैं वहां गई तो पता चला कि हमें बैकग्राउंड डांसर्स के तौर पर बुलाया गया था। उस वक्त मेरी दोस्त भी मेरे साथ थी तो हमने सोचा चलो ठीक है ये भी कोशिश कर लेते हैं'। इसके बाद दिव्या ने कई फिल्में की। इतना ही नहीं वो कटरीना कैफ की बॉडी डबल भी बन चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Agarwal reveals that she used to act as Katrina Kaif body double for Tv Advertisement, calls it a crazy experience
कटरीना कैफ, दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram

इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'कैमरे के पीछे काम करना मेरे लिए हमेशा अच्छा रहता है। मुझे सिनेमा पसंद है। मैं परफ्यूम और साबुन के एड में कटरीना की बॉडी डबल बनी थीं। उनकी बॉडी मेरे बॉडी से काफी मेल खाती हैं। ये  एक मजेदार अनुभव था और मैंने ये एक साल तक किया'।

विज्ञापन
Divya Agarwal reveals that she used to act as Katrina Kaif body double for Tv Advertisement, calls it a crazy experience
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram

बता दें कि कुछ समय पहले दिव्या अग्रवाल अपने टॉपलेस फोटोशूट के लिए काफी चर्चा में आ गई थीं। फोटोशूट के दौरान दिव्या ने टॉप की जगह रंग बिरंगे फूल पहने थे जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इसे लेकर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया था जिसके जवाब में दिव्या ने कहा था, 'आप नहीं बता सकते किसे क्या पहनना चाहिए। ट्रेडिशनल कपड़े या कुछ नहीं। दुख की बात है कि एक व्यक्ति का चरित्र उसके कपड़ों से तय किया जाता है'। इस पर कई यूजर्स ने उनको समर्थन जताया था और तारीफ भी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed