पांच अप्रैल 1993 को दिव्या भारती की मौत से न केवल बॉलीवुड, बल्कि पूरा देश सदमे में था। महज 19 साल की उम्र में दिव्या भारती यूं दुनिया को अलविदा कह देंगी, किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। आज भी उनकी मौत एक पहेली बनी हुई है। कोई उनकी मौत को आत्महत्या मानता है तो कोई षड्यंत्र। जिस दिन दिव्या भारती की मौत हुई थी, उसी दिन उन्होंने नया फ्लैट भी खरीदा था। इससे तो यही साबित होता है कि दिव्या भारती आत्महत्या तो नहीं कर सकती थीं तो क्या उनकी मौत के पीछे कोई षड्यंत्र था या और कोई और वजह थी। कई साल तक इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश की गई। जब कोई ठोस सबूत मुंबई पुलिस को नहीं मिला, तब इस केस को 1998 में बंद कर दिया गया।
Divya Bharti: डिप्रेशन का इलाज होता तो बच सकती थी दिव्या भारती की जान, इसलिए काट ली थी कलाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौत की एक वजह यह भी
बताया जाता है कि दिव्या भारती अपने पति साजिद नाडियाडवाला को बच्चों की तरह सरप्राइज देती थीं। वह अक्सर अपने फ्लैट के खिड़की के बाहर पैरापिट में छिप जाती थीं। साजिद जब उन्हें वहां ढूंढने जाते तो वह उन्हें चौंकाकर सरप्राइज देती थीं। उस रात भी ऐसा ही हुआ। जैसे ही वह साजिद को चौंकाने के लिए आगे बढ़ीं, उनका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर नीचे गिर गईं। उस रात वह काफी नशे में थीं। बताया जाता है कि वह अक्सर शराब के नशे में ही होती थीं। कई बार तो शूटिंग के दौरान भी शराब पीकर जाती थीं।
ऐसे लगी शराब पीने की लत
दिव्या भारती ने महज 16 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। पैसे भी खूब कमाए, लेकिन कहते हैं कि उनकी पूरी कमाई उनकी मां मीता भारती रख लेती थीं और पूरा पैसा जुए में लगा देती थीं। कहा जाता है कि अपनी मां की इस हरकत से दिव्या परेशान रहने लगीं। इस बात को लेकर मां-बेटी में काफी झगड़े होते थे। कोई समाधान न देखते हुए दिव्या फ्रस्टेशन का शिकार हो गईं। इससे उबरने के लिए उन्होंने शराब का सहारा लिया और शराब उनकी लत बन गई।
साजिद भी जताते अपना हक
दिव्या भारती काफी अकेला महसूस करने लगी थीं। उन्हें एक सहारे की जरूरत थी, जो उन्हें समझ सके। ऐसे में उनकी मुलाकात साजिद नाडियाडवाला से हुई। साजिद से मिलने के बाद दिव्या को लगा कि साजिद उन्हें वे सारी खुशियां देंगे, जिससे वह अब तक वंचित रहीं। दोनों ने चुपचाप शादी कर ली। काफी दिनों बाद साजिद नाडियाडवाला ने शादी का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने शादी की बात इसलिए छिपाकर रखी, ताकि दिव्या के करियर पर कोई फर्क न पड़े। कहा जाता है कि शादी के कुछ दिन बाद उन दोनों का रिश्ता सामान्य नहीं रहा। साजिद नाडियाडवाला भी दिव्या भारती की हर चीज पर हक जताने लगे। इसके बाद से दिव्या भारती और भी तनाव में रहने लगीं।
खुद को नुकसान पहुंचाने लगी थीं दिव्या भारती
बताया जाता है कि शादी के कुछ ही दिनों के बाद साजिद के साथ उनके रिश्ते बिगड़ने लगे। वह डिप्रेशन का शिकार हो गईंं और सही वक्त पर इलाज नहीं मिलने से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा। साजिद नाडियाडवाला के साथ वह बच्चों की तरह बर्ताव करने लगी थीं। एक बार तो उन्होंने अपनी कलाई भी काट ली थी। कई बार उन्होंने अपना हाथ सिगरेट से जला लिया था। वह इस कदर डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं कि ड्रग्स भी लेने लगी थीं। बहरहाल, दिव्या भारती अपनी मौत के साथ काफी राज लेकर चली गईं, जिनसे पर्दा उठ पाना बेहद मुश्किल है। आज भी उनकी मौत एक पहेली ही है।

कमेंट
कमेंट X