{"_id":"645a9aeb720fa348e704ad29","slug":"divya-bharti-sajid-nadiadwala-wedding-annivesary-know-lesser-known-facts-about-couple-and-their-love-story-2023-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anniversary: रीति-रिवाज को ताक पर रख रचाया ब्याह, फिर 11 महीने में ही हमेशा के लिए जुदा हुए साजिद-दिव्या भारती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anniversary: रीति-रिवाज को ताक पर रख रचाया ब्याह, फिर 11 महीने में ही हमेशा के लिए जुदा हुए साजिद-दिव्या भारती
साजिद नाडियाडवाला और दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती आज ही के दिन 10 मई 1992 को शादी के बंधन में बंधे थे। जहां साजिद को इंडस्ट्री का हिट मशीन कहा जाता है। तो वहीं, दिव्या के न होने के बावजूद आज भी उनकी गिनती सबसे खूबसूरत हसीनाओं में होती है। साजिद और दिव्या के प्यार में होने और शादी के बंधन में बंधने तक की कहानी बेहद दिलचस्प और दिल छूने वाली है। तो आइए आज इस खास दिन पर दोनों की लव-स्टोरी पर गौर फरमा लेते हैं-
दिव्या भारती ने बेहद कम उम्र में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। 16 की उम्र में वह 1990 की तेलुगू फिल्म 'बोब्बिली राजा' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1992 की मूवी 'विश्वात्मा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। महज तीन साल के करियर में दिव्या 21 फिल्मों में नजर आईं। दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला की पहली मुलाकात फिल्म 'शोला और शबनम' के सेट पर हुई। इस मूवी में दिव्या, गोविंदा के अपोजिट थीं। साजिद के लिए यह पहली नजर का प्यार था। साजिद अक्सर दिव्या को देखने के बहाने से सेट पर पहुंचा करते थे फिर धीरे-धीरे दोनों की बात बढ़ी और आगे चलकर इन्हें एक-दूजे के लिए प्यार का एहसास हुआ।
प्यार परवान चढ़ा और साजिद-दिव्या ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। फिर क्या था महज 18 की बाली उम्र में ही दिव्या ने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली। लेकिन, यह सबकुछ जितना आसान लग रहा है, उतना आसान नहीं था। रिश्ते को शादी का नाम देने के लिए दिव्या ने धर्म परिवर्तन तक कराया था। रिपोर्ट की मानें तो, दिव्या ने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम 'सना' कर लिया था। साथ ही एकट्रेस ने घरवालों से छिपकर साजिद संग शादी रचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिव्या भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या भारती ने साजिद नाडियाडवाला से शादी रचाने की बात को अपने घरवालों से भी छिपाए रखा था। एक थ्रोबैक इंटरव्यू में दिव्या की मां मीता भारती ने उन दिनों को याद करते हुए कहा था, 'दिव्या के पिता ओम प्रकाश भारती को उनकी शादी के बारे में कुछ महीनों बाद पता चला था। दरअसल, वह इस मैरिज के खिलाफ थे।' वहीं, साजिद नाडियाडवाला भी एक इंटरव्यू में इस किस्से पर गौर फरमाते देखे जा चुके हैं। फिल्ममेकर ने कहा था, 'हमनें शादी की बात इसलिए छिपाई थी क्योंकि दिव्या का करियर दांव पर लगा था। लेकिन दिव्या हमेशा से ही दुनिया को हमारी शादी के बारे में बताना चाहती थीं। मैं बार-बार उसे ऐसा करने से मना करता था। लेकिन अब मुझे लगता है कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था।'
दुनिया के रीति-रिवाजों से ऊपर उठकर वर्ष 1992 में शादी के बंधन में बंधे साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती का रिश्ता दुर्भाग्यवश लंबा नहीं चल पाया। किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और एक दुर्घटना ने दोनों को महज 11 महीने बाद ही हमेशा के लिए अलग कर दिया। 19 की उम्र में दिव्या भारती की बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। दिव्या के निधन के शोक से वर्षों बाद निकले साजिद नाडियाडवाला ने 2018 में पत्रकार वर्दा खान से शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।