अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। उनकी मौत के बाद कई ऐसे सितारे हैं जो खुलकर फिल्म इंडस्ट्री में भाई- भतीजावाद होने की बात कर रहे हैं। इसमें से एक मशहूर गायक सोनू निगम भी हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोनू निगम ने एक वीडियो के जरिए फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में गुटबाजी करने का खुलासा किया था। अब उन्होंने अपना एक और वीडियो जारी किया जिनमें उन्होंने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर आरोप लगाते हुए समझाइश दी है।
दिव्या खोसला ने किया सोनू निगम पर पलटवार और सुशांत की खुदकुशी के मामले में सीबीआई जांच की मांग, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को गायक सोनू निगम के वीडियो ने खलबली मचा दी। उन्होंने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। सोनू ने अपने वीडियो में कहा कि भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम मुझे लेना ही पड़ेगा, पहले लेना नहीं चाहता था और अब तू 'तू' के ही लायक है। तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया है। इसके अलावा सोनू निगम ने मरीना कुंवर का नाम लेते हुए कहा कि उसका एक वीडियो मेरे पास है। और वो मैं वायरल कर दूंगा। इस मामले के बाद अब मरीना कुंवर ने एक ट्वीट किया है।
जिस मरीना कंवर का नाम लेकर सोनू निगम ने दी भूषण कुमार को धमकी, अब उसी ने कही ये बात
थियेटर से शुरू हुआ राज बब्बर का सफर फिल्मी दुनिया में ऊंचाइयों तक पहुंचा। साथ ही वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे। फिल्मों के अलावा राज बब्बर ने राजनीति में भी अच्छा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 1989 में की थी। फिलहाल राज बब्बर कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। 23 जून 1952 को राज बब्बर का जन्म उत्तर प्रदेश के टुंडला में हुआ था।
फिल्मों से लेकर राजनीति तक में हिट रहे राज बब्बर, जन्मदिन पर जानिए अब तक का सफर
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। हर एक शख्स के दिमाग में एक ही सवाल घूम रहा है कि आखिर क्यों एक हंसता- मुस्कुराता चेहरा सबको ऐसे रुला गया। सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों की? इसका जवाब तो फिलहाल किसी के भी पास नहीं है और पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन सुशांत की आत्महत्या ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया के साथ ही सितारे भी डिप्रेशन और नेपोटिज्म पर खुलकर बात कर रहे हैं। ऐसे में आसपास की नकारात्मकता को देखते हुए कई सितारों ने सोशल मीडिया को भी अलविदा कह दिया है। इस लिस्ट में अब सिंगर नेहा कक्कड़ का भी नाम शामिल हो गया है।
सोशल मीडिया से दूरी बनाने जा रही हैं नेहा कक्कड़, लिखा- 'चिंता मत करो, मैं मर नहीं रही हूं'
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी का मामला अब जोर पकड़ता जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। लोग सड़कों पर उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी लगातार सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। अब इस मामले में कई राजनेताओं ने आगे बढ़कर सीबीआई से इस घटना की जांच कराने की मांग की है।
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में अब आगे आए राजनेता, सीबीआई से जांच कराने की मांग हुई तेज