सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से उनके प्रशंसक उन्हें अभी भी याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन सुशांत के वीडियोज वायरल हो रहे हैं जो कई बार काफी भावुक कर देने वाला होता है। सुशांत का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सेना के जवानों के साथ हैं।
जब सेना के जवानों के बीच पहुंचे थे सुशांत सिंह राजपूत, खुद अपने हाथों से परोसने लगे थे खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में सुशांत खुद जवानों को खाना परोस रहे हैं। वहीं उनके आस पास कई जवान खड़े हुए हैं जो तालियां बजा रहे हैं। वीडियो सुशांत के फैन पेज से पोस्ट की गई है जिसे देख उनके प्रशंसक भावुक हो गए।
A post shared by sushantsinghrajput (@sushantsinghrajpuat) on
सुशांत सिंह राजपूत ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पिछले साल एक तस्वीर साझा की थी। वो भारतीय जवानों के साथ नजर आए थे। सुशांत का सपना था कि वो अपनी जिंदगी में कभी इन जवानों की जिंदगी को करीब से जानें। ऐसे में जब उन्हें वो मौका मिला तो अपनी खुशी जाहिर की थी।
दूसरी ओर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी का मामला अब जोर पकड़ता जा रहा है। लोग बॉलीवुड में नेपोटिज्म और गुटबाजी का विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लगातार सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इस मामले में कई राजनेताओं ने आगे बढ़कर सीबीआई से इस घटना की जांच कराने की मांग की है।
सोमवार को भाजपा नेता मनोज तिवारी, सुशांत सिंह राजपूत के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से आग्रह करता हूं कि सीबीआई जांच की अनुशंसा करें। उन परिस्थितियों की जांच की जानी चाहिए जिनके कारण युवा अभिनेता को आत्महत्या करनी पड़ी।'
सुशांत सिंह राजपूत के अनसुलझे इंस्टाग्राम पोस्ट, शायद इसके जरिए बहुत कुछ बताना चाहते थे अभिनेता