{"_id":"5b17c8094f1c1bfd6e8b66ec","slug":"divya-khosla-with-husband-bhushan-kumar-enjoying-summer-vacation-in-europe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: गुलशन कुमार की बहू का ऐसा बोल्ड अंदाज पहले नहीं देखा होगा आपने, यूरोप में मना रहीं छुट्टियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTOS: गुलशन कुमार की बहू का ऐसा बोल्ड अंदाज पहले नहीं देखा होगा आपने, यूरोप में मना रहीं छुट्टियां
Wed, 06 Jun 2018 05:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या खोसला और भूषण कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुलशन कुमार की बहू और फिल्म डायरेक्टर दिव्या खोसला अपने पूरे परिवार के साथ इन दिनों यूरोप में हैं। वो अपने पति भूषण कुमार और बेटे रुहान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं।
2 of 5
दिव्या खोसला
शेयर की गई इन तस्वीरों में दिव्या पति भूषण और बेटे रुहान के साथ समर वैकेशन के मजा लेती दिखाई दे रही हैं। दिव्या का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो यूरोप की बर्फ से ढकी पहाड़ों पर परिवार के साथ हैं। इसमें वह भूषण के साथ रोमांटिक होती हुई दिखाई दे रही हैं।
3 of 5
दिव्या खोसला
तस्वीरों में दिव्या काफी बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं। बता दें कि 36 साल की दिव्या खोसला कुमार ने साल 2005 में वैष्णो देवी मंदिर में भूषण कुमार के साथ सात फेरे लिए थे। 2011 में जोड़ी के बेटे रुहान का जन्म हुआ, जो अब 7 साल का हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिव्या खोसला और भूषण कुमार
दिव्या ने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2004 में आई फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' से की थी। इस फिल्म में दिव्या अक्षय कुमार के अपोजिट उनकी पत्नी श्वेता के किरदार में थीं हालांकि ये फिल्म उतनी ज्यादा कामयाब नहीं रही।
विज्ञापन
5 of 5
दिव्या खोसला
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही भूषण कुमार और दिव्या की पहली मुलाकात हुई। इस दौरान भूषण कुमार को दिव्या से प्यार हो गया। धीरे-धीरे शुरू हुई बातचीत के बाद भूषण कुमार ने दिल्ली में हुई बहन की शादी में दिव्या के पैरेंट्स को बुलाया। यहां दिव्या के पैरेंट्स जब भूषण कुमार से मिले तो पहली ही नजर में उन्होंने भूषण को पसंद कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।