आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अभिनेत्री के फैंस को यह फिल्म पसंद आ रही है तो कुछ लोगों पर यह फिल्म अपना जादू नहीं चला सकी है। इस फिल्म की तुलना सावी से भी हो रही है। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो दिव्या खोसला ने इंस्टाग्राम पर आलिया पर खुलकर निशाना साधा है।
Divya khossla: आलिया भट्ट पर भड़कीं दिव्या खोसला, तस्वीर साझा कर 'जिगरा' के कलेक्शन को बताया झूठा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ने शनिवार (12 अक्तूबर) को एक खाली थिएटर की एक तस्वीर साझा करते हुए आलिया पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि जिगरा की स्क्रीनिंग करने वाले थिएटर खाली चल रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कहा कि झूठ पर सच्चाई की हमेशा जीत होती है।
Vanvaas: अनिल शर्मा ने दशहरे पर दिया फैंस को तोहफा, किया प्राचीन कथा पर आधारित नई फिल्म 'वनवास' का एलान
दिव्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "जिगरा शो के लिए सिटी मॉल पीवीआर गए....थिएटर पूरी तरह से खाली था ... सभी थिएटर हर जगह खाली जा रहे हैं। आलिया भट्ट में सच में बहुत जिगरा है .. खुद ही टिकट करवाए और फर्जी कलेक्शन की घोषणा कर दी।"
बता दें कि कुछ समय पहले दिव्या खोसला ने अपनी फिल्म 'सावी' और आलिया भट्ट की 'जिगरा' के बीच समानताओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इस कहा था कि हर फिल्म का अपना रास्ता होता है और वह आभारी हैं कि उन्होंने पहले इस शैली को आजमाया।
हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर अभिनीत सावी एक गृहिणी की कहानी थी, जो इंग्लैंड की एक जेल से अपने पति को छुड़ाने की कोशिश करती है। वहीं, जिगरा में आलिया भट्ट का किरदार अपने भाई को जेल से छुड़ाने के लिए योजना बनाता है।
Kavita Kaushik: क्या 'सिंघम अगेन' में कैमियो कर रही हैं कविता कौशिक? अभिनेत्री ने खुद बता दी सच्चाई