आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने साल 2022 की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में गैल गैडोट के साथ अभिनय किया था। अपने हॉलीवुड डेब्यू से उन्होंने खूब तहलका मचाया था। हाल ही में जब उनसे उनके आगामी हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने मौजूदा समय की चुनौतियों के बारे में खुलकर बताया।
Alia Bhatt: हार्ट ऑफ स्टोन के बाद दोबारा विदेशी फिल्म में कब काम करेंगी आलिया भट्ट? अभिनेत्री ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि अब उनके लिए अपने करियर के इस चरण में ऐसा करना उतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, "अब, बस अपना सामान समेट कर तीन से चार महीने के लिए बाहर जाना मुश्किल है।" दरअसल, आलिया ने व्हाट वीमेन वांट के पांचवें सीजन में हाल ही में शिरकत की थी। इसे करीना कपूर खान होस्ट करती हैं। शो के दौरान बातचीत में हॉलीवुड में अपने डेब्यू को याद करते हुए उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट के लिए जरूरी प्रतिबद्धताओं के बारे में खुलकर बात की। आलिया के अनुभव के बारे में जानने के लिए उत्सुक करीना ने पूछा कि क्या वह भविष्य में और हॉलीवुड फिल्में करने की योजना बना रही हैं।
इस पर आलिया ने जवाब देते हुए कहा कि हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स करने का उनका फैसला समय पर निर्भर करता है। जब उन्हें हार्ट ऑफ स्टोन की पेशकश की गई, तो उनके पास उपलब्धता थी और उन्होंने इसे नए क्षेत्र में एक बेहतरीन अवसर के रूप में देखा, जो कि उनके आरआरआर के समय के अनुभव जैसा था। इस बातचीत में आलिया ने माना कि मां बनने के बाद से उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं।
उन्होंने कहा कि अब उनके लिए एक बार में तीन से चार महीने के लिए सामान पैक करके निकल जाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट के लिए पहले पूरी तैयारी की जरूरत होगी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा इस शुक्रवार (11 अक्तूबर) को रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के बाद वह इन दिनों अल्फा की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। इसके अलावा, वह संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म लव एंड वॉर में अपने पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं।
Joseph Gordon-Levitt: जोसेफ गॉर्डन-लेविट ने की गंगूबाई काठियावाड़ी की जमकर तारीफ, कह डाली यह बड़ी बात