पूरे देश में दिवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यूं तो यह पर्व दीपों के उत्सव के नाम से मशहूर है, लेकिन इस दिन लोग पटाखों छोड़कर भी अपनी खुशी व्यक्त करते हैं। आसमान में तारों की तरह टिमटिमाते पटाखे देखने में जितने सुंदर लगते हैं, कभी-कभी यह उतने ही घातक भी साबित होते हैं। पटाखों की वजह से बहुत से हादसे होते हैं और इनका शिकार न केवल आम आदमी बल्कि कई सितारे भी होते हैं। आज दिवाली के मौके पर हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताएंगे, जो पटाखों के चलते हादसों का शिकार हो चुके हैं।
{"_id":"65508f6837370e391c0ea32a","slug":"diwali-2023-celebrities-become-victim-of-accidents-firecrackers-madhuri-dixit-amitabh-bachchan-rani-chatterjee-2023-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2023: दिवाली पर बड़े हादसों का शिकार हो चुके हैं ये सितारे, किसी का जला हाथ तो कोई हुआ था गंजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Diwali 2023: दिवाली पर बड़े हादसों का शिकार हो चुके हैं ये सितारे, किसी का जला हाथ तो कोई हुआ था गंजा
Sun, 12 Nov 2023 04:57 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sun, 12 Nov 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
स्टार्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी दीक्षित
- फोटो : social media
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार माधुरी दीक्षित हर साल दिवाली बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। माधुरी यह त्योहार अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाना पसंद करती हैं। उनके घर पर दिवाली का त्योहार को रंगारंग तरीके से मनाया जाता है, लेकिन दिवाली से माधुरी की एक बचपन की खराब याद जुड़ी हुई है। एक बार बचपन में माधुरी अपने दोस्तों के साथ दिवाली पर मस्ती कर रही थीं और उनके एक दोस्त ने मजाक में अभिनेत्री के हाथ में रखे पटाखे में आग लगा दी थी। माधुरी के हाथ वह पटाखा फट गया और उनके बालों ने आग पकड़ ली। अभिनेत्री के चेहरे पर तो कोई चोट नहीं लगी, लेकिन वह कुछ समय के लिए गंजी हो गई थीं। वह भयानक दिन माधुरी को आज भी याद है इसलिए वह हमेशा लोगों से पटाखे न जलाने और उनसे दूर रहने के लिए कहती हैं।

अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक के नाम से पहचाने जाने वाले अमिताभ बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बिग बी के साथ दिवाली के मौके पर एक हादसा हुआ था। दरअसल, कई वर्ष पहले दिवाली पर पटाखे जलाते वक्त अमिताभ बच्चन का हाथ जल गया था। बिग बी ने इस बात का खुलासा खुद अपने ब्लॉग में किया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन की नेट वर्थ
- फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय की मैनेजर
अमिताभ बच्चन हर साल अपने घर पर करोड़ों रुपये खर्च करके दिवाली पार्टी रखते हैं। कुछ साल पहले बिग बी के दिवाली बैश में एक हादसा हुआ था। दरअसल, अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर के लहंगे में आग लग गई थी। उनके लहंगे में आग दीये के कारण लगी थी। इस घटना को होते देख वहां मौजूद किंग खान ने मौके पर पहुंचकर ऐश्वर्या की मैनेजर के लहंगे से आग बुझाई थी। वह इतनी बुरी तरह से घायल हुई थीं कि उन्हें कई दिनों तक आईसीयू में रखा गया था। बताया जाता है कि वह 15 फीसदी जल गई थीं।

रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की फैन फॉलोइंग लाखों में है। फैंस उनसे जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सबकी चहेती रानी चटर्जी के साथ भी करीब दो साल पहले दिवाली पर एक घटना होने से बच गई थी। उन्होंने एक वीडियो साझा किया था, जिसे देखकर लग रहा था कि रानी चटर्जी बहुत बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई थीं। रानी उस वीडियो में अनार जलाते हुए नजर आ रही थीं। काफी देर तक अनार में आग नहीं पकड़ती मगर अचानक ही उसमें से आग की लपटें उठने लगती हैं और चिंगारी निकलने की जगह वह अनार फट गया था। हालांकि, रानी चटर्जी को चोट लगने से बच गई थी।