जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्या व पूर्व विधायक दीया कुमारी और पति नरेंद्र सिंह के बीच आपसी सहमति से शादी के 24 साल बाद तलाक हो गया। दोनों ने 1997 में प्रेम विवाह किया था। दीया और नरेंद्र के 3 बच्चे पद्मनाभ सिंह, लक्ष्यराज सिंह और एक बेटी गौरवी हैं। जयपुरी की राजकुमारी ही नहीं बॉलीवुड में भी ऐसे कई सेलिब्रिटीज रहे जिनके तलाक ने गॉसिप के गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरी।
राजकुमारी दीया ही नहीं इन 10 सेलिब्रिटीज की भी टूट चुकी है शादी, एक जोड़ी तो फिर ले सकती है फेरे
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान का साल 2017 में तलाक हुआ। दोनों की 18 साल पुरानी शादी टूट गई। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान खान है। तलाक के बाद जहां मलाइका और अर्जुन कपूर के बीच अफेयर की खबरें हैं तो वहीं अरबाज अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ देखे जाते हैं।
ऋतिक रोशन और सुजैन खान
एक्टर ऋतिक ने अपने बचपन का प्यार और एक्टर संजय खान की बेटी सुजैन खान से शादी के 14 साल बाद तलाक लिया। दोनों का तलाक 2014 में हुआ हालांकि अपने बच्चों की खातिर दोनों के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग देखने को मिलती है। साथ में छुट्टियां बिताने के साथ-साथ दोनों पार्टिज में भी साथ नजर आते रहते हैं। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे रिधान और रिहान हैं।
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया
अर्जुन रामपाल ने पत्नी मेहर जेसिया के साथ अपनी 20 साल पुरानी शादी को खत्म कर लिया। खबरों की मानें तो अर्जुन रामपाल की नजदीकियां नताशा स्टेनकोविक के साथ हैं। फिल्म डैडी की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और वहीं से दोनों का अफेयर शुरू हुआ। नताशा को 'डीजे वाले बाबू' के वीडियो से भी जाना जाता है। वह एक बॉलीवुड डांसर और मॉडल हैं और सर्बिया की रहने वाली हैं। नताशा बिग बॉस सीजन 8 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी की थी। करिश्मा ने शादी के 11 साल बाद 2016 में तलाक लिया। अब करिश्मा अपने दो बच्चों समायरा और कियान की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। वहीं इसके बाद संजय ने पिछले साल अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।
