सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

5वें दिन कैसा रहा 'दो दीवाने सहर में' का हाल, जानें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 24 Feb 2026 09:53 PM IST
सार

Do Deewane Seher Mein Day 5 Collection: निर्देशक रवि उदयवार की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज इस फिल्म ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की है।

विज्ञापन
Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 5 total earnings Siddhant Chaturvedi Mrunal Thakur film
फिल्म 'दो दीवाने सहर में' कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर अभिनीत रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' की रिलीज को आज पूरे पांच दिन हो चुके हैं। यह फिल्म वैलेंटाइन डे के तुरंत बाद रिलीज हुई। शहर की पृष्ठभूमि में एक अधूरी लेकिन परिपूर्ण प्रेम कहानी को दर्शाती 'दो दीवाने सहर में' ने आज मंगलवार को पांचवें दिन कितने का कलेक्शन किया है।

Trending Videos
Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 5 total earnings Siddhant Chaturvedi Mrunal Thakur film
'दो दीवाने सहर में' - फोटो : X

'दो दीवाने सहर में' का अब तक का कलेक्शन

  • पहला दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की 
  • दूसरा दिन फिल्म ने शनिवार को 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया 
  • तीसरे दिन फिल्म को रविवार का भरपूर फायदा मिला और फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • चौथे दिन फिल्म ने 60 लाख रुपये का कारोबार किया, जो पहले सभी कलेक्शन से काफी कम है 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 5 total earnings Siddhant Chaturvedi Mrunal Thakur film
'दो दीवाने सहर में' - फोटो : X

'दो दीवाने सहर में' की पांचवें दिन की कमाई
निर्देशक रवि उदयवार की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' ने आज पांचवें दिन 39 लाख की कमाई की। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक ड्र्मा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 5 दिनों में 5.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 5 total earnings Siddhant Chaturvedi Mrunal Thakur film
दो दीवाने सहर में - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की स्टारकास्ट
'दो दीवाने सहर में' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को अभिरुचि चंद ने लिखा है और रवि उदयवार ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने जी स्टूडियोज, रैनकॉर्प मीडिया और भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर के अलावा संदीपा धर, जॉय सेनगुप्ता, नवीन कौशिक, अचिंत कौर, मोना अंबेगांवकर, आयशा रजा मिश्रा और ईला अरुण हैं। 

विज्ञापन
Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 5 total earnings Siddhant Chaturvedi Mrunal Thakur film
'दो दीवाने सहर में' - फोटो : इंस्टाग्राम

'दो दीवाने सहर में' की कहानी
'दो दीवाने शहर' में कहानी है शशांक शर्मा और रोशनी श्रीवास्तव की, जो खुद आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हैं। दुनिया के लिए वे परिपूर्ण हैं, लेकिन आंतरिक खामियों से लड़ रहे हैं। शशांक 'श' का उच्चारण 'स' की तरह करता है। इसलिए, वह भाषण देने से डरता है। वहीं दूसरी ओर रोशनी अपने सांवले रंग और नाक की बनावट के कारण आत्मविश्वास की कमी महसूस करती है। वह लगातार शादी के प्रस्ताव ठुकराती रहती है।


यह भी पढ़ें: पांच दिनों में लाखों में सिमटी 'अस्सी' की कमाई, जानें तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का कलेक्शन...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed