{"_id":"671b5be5f673960d3c0b8e81","slug":"do-patti-star-kajol-and-kriti-sanon-talk-about-their-film-kajol-said-acting-career-is-job-not-her-life-2024-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kriti Sanon Interview: 'दो पत्ती' में कृति सेनन के डबल रोल के पीछे है दिलचस्प किस्सा, खुद सुनाई दास्तां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kriti Sanon Interview: 'दो पत्ती' में कृति सेनन के डबल रोल के पीछे है दिलचस्प किस्सा, खुद सुनाई दास्तां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:23 PM IST
सार
अभिनेत्री काजोल और कृति सेनन की फिल्म 'दो पत्ती' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अपने किरदार को लेकर अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में कृति और काजोल ने खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं क्या बोलीं अभिनेत्रियां।
विज्ञापन
1 of 4
'दो पत्ती' ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री काजोल और कृति सेनन की फिल्म 'दो पत्ती' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले दो पत्ती की स्टार कास्ट यानी काजोल और कृति ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में फिल्म की कहानी, किरदार और पुलिस की वर्दी को लेकर बात की है।
Trending Videos
2 of 4
'दो पत्ती' ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पुलिस का किरदार निभाना जिम्मेदारी है
इंटरव्यू के दौरान काजोल ने कहा कि किसी भी फिल्म में पुलिस का किरदार निभाना सिर्फ किरदार निभाना नहीं होता है, ये एक जिम्मेदारी होती है। बात करने का तरीका बदल जाता है। बोलने का लहजा भी बदल दिया है। पुलिस अफसर फिल्म में पहाड़ी इलाके से आती हैं, जिसका किरदार काजोल निभा रही हैं।
'दो पत्ती' ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्टिंग को काम की तरह करती हैं काजोल
काजोल ने इंटरव्यू में कहा कि जब उनकी मां और बाकि परिवार एक साथ बैठता है तो वे बातें करते हैं। उनका और उनके परिवार का मानना है कि एक्टिंग आपका काम है, इसे पूरी जिंदगी नहीं बनानी चाहिए। मैं इसी बात को मानती हूं और कोशिश करती हूं, इसी तरह से काम करूं।
डबल रोल को लेकर बोलीं कृति सेनन
कृति फिल्म से प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख रही हैं। उन्होंने कहा कि कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है। कृति सेनन ने बताया कि वह कनिका ढिल्लों के पास गई थीं। उनके पास कुछ जुड़वा बहनों की कहानी थी। कनिका ने कृति सेनन से पूछा कि आपके पास कोई स्टोरी आइडिया हो तो बताइए। इस पर कृति ने एक आइडिया बताया और फिल्म पर काम करना शुरू हो गया। काजोल, कृति और शहीर अभिनीत 'दो पत्ती' फिल्म आज यानी 25 अक्तूबर को रिलीज हो गई है। फिल्म में कृति सेनन का डबल रोल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X