{"_id":"5feaccd68ebc3e3d9853afd2","slug":"do-you-know-hrithik-roshan-was-offered-to-play-shah-rukh-khan-brother-in-main-hoon-na-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मैं हूं ना' के लिए पहली पसंद नहीं थे शाहरुख खान के 'भाई', इस एक्टर के इनकार के बाद मिला था रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मैं हूं ना' के लिए पहली पसंद नहीं थे शाहरुख खान के 'भाई', इस एक्टर के इनकार के बाद मिला था रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फराह खान ने जिस फिल्म से निर्देशक के तौर पर इंडस्ट्री में डेब्यू किया, वो थी 'मैं हूं ना'। 'मैं हूं ना' अपने समय की ऐसी फिल्म थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और सराहा भी। 'मैं हूं ना' फिल्म का हर किरदार बहुत अच्छी तरह से फिल्माया गया था और हर एक किरदार ने फिल्म में अपने अभिनय से लोगों को प्रफुल्लित किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर पहले ये फिल्म राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन को ऑफर हुई थी।
2 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
फराह खान ने पहले शाहरुख खान के छोटे भाई यानि कि लक्ष्मण प्रसाद का रोल ऋतिक रोशन को ऑफर किया था। हालांकि ऋतिक रोशन खुद इस रोल को करना चाहते थे लेकिन कहो ना प्यार है के सुपरहिट होने के बाद उन्होंने इस ऑफर के लिए मना कर दिया। कहो ना प्यार है की परफॉर्मेंस के बाद ऋतिक रोशन किसी दो हीरो वाली फिल्म नहीं करना चाहते थे।
3 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
फराह खान ने बताया कि ऋतिक रोशन के मना करने के बाद हमारे पास शूट से एक महीने पहले तक लक्ष्मण प्रसाद का रोल निभाने के लिए कोई अभिनेता नहीं था। फराह खान ने बताया कि मैंने तब फरहान अख्तर को इस रोल के लिए सोचा लेकिन तब वो एक निर्देशक के तौर पर काम कर रहे थे। इस रोल के लिए फराह खान ने सोहेल खान और अभिषेक बच्चन से भी बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मैं हूं ना
- फोटो : ट्विटर
फराह खान ने आगे कहा कि हम फिल्म की शूटिंग आगे नहीं बढ़ा सकते थे क्योंकि दिसंबर के महीने में ही हमें कॉलेज आवंटित किए गए थे, उस समय बच्चों की छुट्टी होती है और हमें शूटिंग के लिए आसानी हो जाती। उस समय मैंने चुरा लिया है तुमने देखी, जिसमें जायद खान और ऐशा देओल थे। शिरीष कुंदर इसके एडिटर थे। उस समय जायद खान की मुस्कान और उनका पर्सोना मुझे काफी भाया था, इसलिए बाद में जायद खान को इस रोल के लिए फाइनल किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
Main Hoon Na poster and Farah Khan
- फोटो : file photo
बता दें कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरुख खान थे, जिनके किरदार का नाम मेजर राम प्रसाद शर्मा था। शाहरुख खान के अलावा फिल्म में सुनील शेट्टी, अमृता राव, सुष्मिता सेन और किरण खेर समेत कई दूसरे कलाकार भी थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।