{"_id":"5feac96a21dd1358d648454a","slug":"yogi-babu-wife-manju-bhargavi-delivered-a-baby-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान के साथ काम कर चुके कॉमेडियन योगी बाबू के घर गूंजी किलकारियां, फरवरी में की थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान के साथ काम कर चुके कॉमेडियन योगी बाबू के घर गूंजी किलकारियां, फरवरी में की थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Yogi Babu Manju Bhargavi Marriage
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन योगी बाबू ने इसी साल फरवरी में शादी की थी। योगी बाबू एक बच्चे के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी मंजू भार्गवी ने बेटे को जन्म दिया है। घर में नन्हे मेहमान के आने से योगी बाबू खुशी से फूले नहीं समा रहे।
2 of 5
Yogi Babu Manju Bhargavi Marriage
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता और निर्देशक मानो बाला ने अपने ट्विटर पेज पर इसकी जानकारी दी और योगी बाबू को बधाई दी है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार योगी बाबू को बेटे के जन्म पर मुबारकबाद दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
3 of 5
Yogi Babu Manju Bhargavi Marriage
- फोटो : इंस्टाग्राम
योगी बाबू ने मंजू भार्गवी के साथ तमिलनाडु के तिरुत्तनी स्थित एक मंदिर में शादी की थी। शादी की सभी रस्में बेहद निजी रखी गईं जिसमें परिवार और करीबी सदस्य ही मौजूद रहे। उनकी शादी अरेंज मैरिज है। योगी बाबू की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
योगी बाबू
- फोटो : instagram/actor_yogibabu
योगी बाबू का प्लान था कि वह एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेंगे जिसमें दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को निमंत्रित किया जाएगा लेकिन कोरोना वायरस की वजह से मार्च मध्य के बाद लॉकडाउन का एलान हो गया जिसकी वजह से योगी बाबू ने अपना रिसेप्शन रद्द कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
योगी बाबू
- फोटो : instagram/actor_yogibabu
योगी बाबू ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार्स जैसे रजनीकांत और नयनतारा सहित अन्य के साथ काम किया है। वह आखिरी बार ड्रामा फिल्म दरबार में नजर आए थे। फिल्म में अजीत की मुख्य भूमिका थी। इसे एच विनोथ ने निर्देशित किया था जबकि फिल्म के निर्माता बोनी कपूर थे। योगी बाबू को फिल्म Kolamvau Kokila से बड़ी पहचान मिली थी। उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में काम किया था। बता दें कि योगी बाबू का असली नाम बाबू था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत फिल्म योगी से की थी। इस फिल्म के बाद उनका नाम योगी बाबू हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।