फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2020: तनिष्क के विज्ञापन से लेकर करण जौहर के पार्टी तक, ये हैं साल के सबसे विवादित वीडियोज

Tue, 29 Dec 2020 11:30 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 29 Dec 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Year ender 2020 most controversial videos on social media this year
तनिष्क विज्ञापन, करण जौहर का वीडियो - फोटो : फाइल फोटो

साल 2020 पर नजर डालें तो सोशल मीडिया पर भी काफी उथल पुथल रहा। कई वीडियोज और विज्ञापनों को लेकर खूब विवाद हुआ। यही नहीं लोग उनके बायकॉट की मांग करने लगे। सोशल मीडिया पर यूजर्स को यह वीडियोज बिल्कुल नहीं भाए और उन्हें यह अपमानजनक लगा। अब जब साल 2020 खत्म होने वाला है तो चलिए इस साल के ऐसे ही विवादित वीडियोज के बारे में बताते हैं।

Year ender 2020 most controversial videos on social media this year
तनिष्क विज्ञापन - फोटो : screeshot from tanishq ad

मशहूर ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क अपने एक विज्ञापन के चलते विवादों में आ गया था। तनिष्क के इस विज्ञापन में एक हिंदू लड़की की मुस्लिम परिवार में शादी दिखाई गई। 45 सेकेंड के विज्ञापन का वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर #BoycottTanishq ट्रेंड करने लगा। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद तनिष्क ने वीडियो को यूट्यूब चैनल से हटा दिया। तनिष्क ने बयान जारी करते हुए कहा कि उसके एकत्वम अभियान के पीछे का विचार इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लोगों, स्थानीय समुदायों और परिवारों को एक साथ आकर जश्न मनाने के लिए प्रेरित करना था।

Year ender 2020 most controversial videos on social media this year
विक्की कौशल, रणबीर कपूर - फोटो : instagram/karanjohar

करण जौहर के घर साल 2019 में एक पार्टी हुई थी। जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया था। हालांकि बाद में बवाल होने पर उन्होंने इसे हटा दिया था। इस वीडियो में तमाम बॉलीवुड सितारे जैसे विक्की कौशल, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और अयान मुखर्जी नजर आए। इन कलाकारों के ऊपर ड्रग्स लेने का आरोप लगा। हालांकि करण जौहर ने इन आरोपों से इनकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year ender 2020 most controversial videos on social media this year
डॉलर का विज्ञापन - फोटो : twitter: @ManishPaul03

डॉलर कंपनी के एक विज्ञापन को मशहूर टीवी होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल पर फिल्माया गया। विज्ञापन में दिखाया गया है कि मनीष पॉल कश्मीर में हैं और सेल्फी ले रहे हैं। इस दौरान एक शख्स मनीष पॉल का स्वेटर चुराकर भागने लगता है। उस शख्स के पीछे भागते हुए मनीष पॉल उसके पास पहुंचते हैं और अपने पास मौजूद बाकी कपड़े भी उसको दे देते हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस विज्ञापन के लिए मनीष पॉल और डॉलर कंपनी की आलोचना की थी। यूजर्स का कहना था कि इसमें कश्मीर की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है।
 


 

विज्ञापन
Year ender 2020 most controversial videos on social media this year
कैरी मिनाटी - फोटो : इंस्टाग्राम

कैरी मिनाटी यानी अजय नागर इंटरनेट की दुनिया में बहुत मशहूर हैं। वह यूट्यूब पर कैरी मिनाटी नाम से एक चैनल चलाते हैं जिसमें उनका काम दूसरों के काम को रोस्ट करना है। कैरी सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए जब देश में कोरोना वायरस से हुई बंदी के दौरान उन्होंने एक मशहूर टिक टॉकर को जोरदार तरीके से रोस्ट किया। यूट्यूब ने कैरी के इस काम को अपने नियमों का उल्लंघन बताया इसलिए उस वीडियो को प्लेटफॉर्म से हटा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed