{"_id":"5feac5a48ebc3e3fc432b6d4","slug":"pulkit-samrat-in-haathi-mere-saathi-remake-is-very-exited-rana-daggubati-lead-role-in-the-movie-rajesh-khanna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काका के साथ अनोखा रिश्ता बनाकर पुलकित हुए मिस्टर सम्राट, ‘हाथी मेरे साथी’ को लेकर अभी से उत्साहित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काका के साथ अनोखा रिश्ता बनाकर पुलकित हुए मिस्टर सम्राट, ‘हाथी मेरे साथी’ को लेकर अभी से उत्साहित
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हाथी मेरे साथी में पुलकित सम्राट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलकित सम्राट के लिए साल 2020 बेहद शानदार रहा। बेजॉय नांबियार की फिल्म ‘तैश’ में उनको अपनी शानदार अदाकारी के लिए काफी प्रशंसा मिली। फिल्म ‘तैश’ को पुलकित के करियर का टर्निंग प्वाइंट भी माना जा रहा है। नए साल में उनकी पहली रिलीज होने जा रही फिल्म होगी ‘हाथी मेरे साथी’ और संयोग ये भी है कि पुलकित सम्राट का जन्मदिन 29 दिसंबर को ही होता है जिस दिन ओरीजनल ‘हाथी मेरे साथी’ फिल्म के हीरो राजेश खन्ना का जन्मदिन होता है।
2 of 5
पुलकित सम्राट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2021 की शुरुआत में ही मकर संक्रांति पर पुलकित की अगली बड़ी फिल्म 'हाथी मेरे साथी' सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन साल 2020 के जाते वह खुश इस बात से है कि इस साल ने भी उनको फिल्म ‘तैश’ के रूप में एक जानदार हिट फिल्म दी है। अब वह अपनी आने वाली ‘हाथी मेरे साथी’ को लेकर उत्साहित हैं। वह इस फिल्म में वैसी ही भूमिका निभाते नजर आएंगे जैसी राजेश खन्ना ने अपनी कालजयी फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ निभाई थी।
3 of 5
पुलकित सम्राट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओरिजिनल ‘हाथी मेरे साथी’ फिल्म में अभिनेता राजेश खन्ना ने हाथियों के दोस्त राजू की भूमिका निभाई थी जिसमें वह बचपन में मिले हाथी के एक समूह के साथ ही जिंदगी बिताने निकल पड़ते हैं। ये हाथी उसकी रक्षा करते हैं और हाथियों के सामने मुसीबत आए तो राजू ढाल बनकर खड़ा हो जाता है। अब अगले महीने रिलीज हो रही फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ में पुलकित इसी तरह की भूमिका में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलकित सम्राट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजू के रूप में राजेश खन्ना को दर्शकों से भरपूर प्रतिक्रिया मिली थी और कम लोग ही जानते होंगे कि फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ राजेश खन्ना की बैक टू बैक 16 हिट फिल्मों की कड़ी की आखिरी फिल्म भी मानी जाती है। सिर्फ तीन साल में 16 सुपरहिट फिल्में देने का राजेश खन्ना का रिकॉर्ड आज तक कोई दूसरा अभिनेता तोड़ नहीं पाया है। पुलकित सम्राट खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें हिंदी सिनेमा की एक ट्रेंड सेटर फिल्म के रीमेक का हिस्सा बनने का मौका मिला।
विज्ञापन
5 of 5
haathi mere saathi
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अगले महीने रिलीज होने जा रही जिस ‘हाथी मेरे साथी’ फिल्म को लेकर पुलकित खासे उत्साहित हैं, उसमें राणा दग्गूबाती मुख्य भूमिका में दिखेंगे। पुलकित सम्राट का किरदार कहानी के लिहाज से फिल्म में काफी अहम है और पुलकित चाहते हैं कि वह अपने इस किरदार के जरिए लोगों में जानवरों से प्रेम करने की भावना जगा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।