फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Charan: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटीन

Tue, 29 Dec 2020 11:09 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 29 Dec 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Ram Charan Tests Positive For COVID-19 says he has quarantined himself
राम चरण - फोटो : instagram/alwaysramcharan

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। कोरोना संक्रमित होने के बाद राम चरण ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और उन्होंने उन सभी से टेस्ट कराने के लिए कहा है जो पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं।

Ram Charan Tests Positive For COVID-19 says he has quarantined himself
राम चरण - फोटो : फिल्म का एक सीन

राम चरण ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ‘मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। कोई लक्षण नहीं है और मैं घर पर क्वारंटीन हूं। उम्मीद है जल्द ही ठीक हो जाऊंगा और मैं ज्यादा मजबूत होकर लौटूंगा।‘ इसके साथ राम चरण ने ट्विटर के कैप्शन में लिखा- ‘सभी से निवेदन है कि जो भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना टेस्ट करा लें। स्वास्थ्य संबंधी ज्यादा जानकारी जल्द दूंगा।‘
 

Ram Charan Tests Positive For COVID-19 says he has quarantined himself
राम चरण और निहारिका कोनिडेला - फोटो : इंस्टाग्राम

पिछले हफ्ते ही रखी थी पार्टी
राम चरण ने पिछले हफ्ते ही क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया था। यह पार्टी उन्होंने हाल ही में शादी क बंधन में बंधे कपल निहारिका और चैतन्य जेवी के लिए दी थी। निहारिका राम चरण की कजिन लगती हैं। वह भी साउथ फिल्मों की अभिनेत्री हैं। राम चरण की इस पार्टी में अल्लू अर्जुन सहित कई बड़े स्टार पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan Tests Positive For COVID-19 says he has quarantined himself
राम चरण - फोटो : instagram/alwaysramcharan

सेट पर अचानक पहुंचे थे राम चरण
बीते दिनों राम चरण की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। वह अपने पिता चिरंजीवी की आने वाली तेलुगु फिल्म आचार्य के सेट पर अचानक से पहुंचे। फिल्म प्रोडक्शन डिजाइनर सुरेश सेलवराजन ने ट्विटर पर खुलासा किया था कि राम चरण ने उनके काम की सराहना की, जो कि उनके लिए बहुत बड़ी बात है।
 

विज्ञापन
Ram Charan Tests Positive For COVID-19 says he has quarantined himself
राम चरण - फोटो : instagram/alwaysramcharan

राम चरण की आने वाली फिल्म
राम चरण की अगली फिल्म एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही आरआरआर है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 20वीं शताब्दी की शुरुआत के दो स्वतंत्रता सेनानियों अलुरी सीताराम राजू और कुमराम भीम के जीवन के आधार पर काल्पनिक कहानी बुनी गई है। इन दोनों का किरदार राम चरण और जूनियर एनटीआर निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग कोरोना वायरस महामारी की वजह से रोक दी गई थी। करीब सात महीने बाद फिर से हैदराबाद में इसकी शूटिंग हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed