फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dobaaraa Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हुई तापसी पन्नू की ‘दोबारा’, चंद लाख में सिमटा कारोबार

Thu, 25 Aug 2022 11:02 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 25 Aug 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Dobaaraa Box Office Collection Day 7 Taapsee Pannu and Anurag Kashyap movie performed very low on Thursday
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' को रिलीज हुए आज एक हफ्ता हो गया है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिव्यू तो बढ़िया मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह अपना कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। पहले दिन से ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हाल-बेहाल है। रोजाना फिल्म की कमाई भी लुढ़कती जा रही है। वहीं, अब फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

Dobaaraa Box Office Collection Day 7 Taapsee Pannu and Anurag Kashyap movie performed very low on Thursday
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'दोबारा' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसके ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों ने भी बढ़िया रिस्पांस दिया था। ऐसे में लग रहा था कि फिल्म शायद बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित होगी, लेकिन हुआ एकदम इसके विपरित। ओपनिंग डे पर ही फिल्म का कलेक्शन निराशाजनक रहा और अब दिन-ब-दिन कम होता जा रहा है। 30 करोड़ के बजट में बनी 'दोबारा' की हालत देखकर अब ऐसा लग रहा है कि यह अपनी आधी लागत निकालने में भी सफल नहीं हो पाएगी।

Dobaaraa Box Office Collection Day 7 Taapsee Pannu and Anurag Kashyap movie performed very low on Thursday
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो वीकएंड पर इसके कलेक्शन में थोड़ी बढ़त देखने को मिली थी। लेकिन अब वो कम ही होती जा रही है। फिल्म ने मंगलवार को 48 लाख रुपये कमाए थे, तो बुधवार को इसकी कमाई 49 लाख रुपये हुई। वहीं, गुरुवार को इसकी कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने सातवें दिन महज 30 लाख रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई अब 4.74 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dobaaraa Box Office Collection Day 7 Taapsee Pannu and Anurag Kashyap movie performed very low on Thursday
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'दोबारा' की अब तक की कमाई
दिन कमाई (करोड़ में)
शुक्रवार 0.72
शनिवार 1.02
रविवार 1.24
सोमवार  0.49
मंगलवार 0.48
बुधवार  0.49
गुरुवार 0.30
कुल कमाई  4.74
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed