{"_id":"65d36217622fc65589047ccf","slug":"don-3-director-farhan-akhtar-to-make-a-special-announcement-ranveer-singh-film-on-february-20-deets-inside-2024-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Don 3: 'डॉन 3' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, फरहान अख्तर कल करेंगे बड़ा एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Don 3: 'डॉन 3' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, फरहान अख्तर कल करेंगे बड़ा एलान
फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'डॉन 3' की घोषणा होने के बाद से ही इस फिल्म की लगातार चर्चा हो रही हैं। फिल्म में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। इसका अनाउंसमेंट वीडियो आने के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर फिल्म को लेकर एक नई जानकारी दी है। उन्होंने डॉन 3 के पोस्टर के साथ बताया है कि इस फिल्म को लेकर कल एक खास एलान होने जा रहा है।
3 of 5
फरहान अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अटकलें हैं कि निर्माता फिल्म में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन से विशेष कैमियो के लिए प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फरहान अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त महीने में शुरू हो सकती है। फिलहाल फिल्म की टीम प्री-प्रोडक्शन की तैयारियां जोर शोर से कर रही हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, 'डॉन 3' की टीम फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग कर रही है और इसका प्री-प्रोडक्शन अगले महीने शुरू होने वाला है। फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री को लेकर अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि शूटिंग शुरू होने से पहले इसको लेकर आधिकारिक एलान कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।