फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Donald Trump India Visit: वो हॉलीवुड फिल्में जिनमें दिखाया गया अमेरिकी राष्ट्रपति का जोश

Mon, 24 Feb 2020 02:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 24 Feb 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump India Visit: Best Movies About American Presidents
#TrumpIndiaVisit - फोटो : ट्विटर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर के साथ अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर ट्रंप का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता साबरमती आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने महात्मा गांधी को नमन किया। ट्रंप की भारत यात्रा कई कारणों से चर्चा में है। हालांकि इससे पहले भी कई अमेरिकी राष्ट्रपति भारत का दौरा कर चुके हैं। जैसा कि हम आपको बता चुके हैं ट्रंप का फिल्मों से काफी लगाव है। अमेरिका में कई फिल्में बन चुकी हैं जो राष्ट्रपति पर आधारित रही हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में।

Donald Trump India Visit: Best Movies About American Presidents
द अमेरिकन प्रेसिडेंट - फोटो : ट्विटर

द अमेरिकन प्रेसिडेंट

यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी अमेरिकी राष्ट्रपति पर आधारित एक महिला की थी दो विधवा है और दोबारा चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। तभी वह एक पर्यावरण लॉबिस्ट से प्यार कर बैठती है। राजनीति, षडयंत्र से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को ऑस्कर में नामांकन भी मिला था हालांकि फिल्म अवॉर्ड नहीं जीत पाई थी।

Donald Trump India Visit: Best Movies About American Presidents
व्हाइट हाउस डाउन - फोटो : ट्विटर

व्हाइट हाउस डाउन

यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी में व्हाइट हाउस पर घातक आतंकी हमला होता है जिसके बाद ना सिर्फ अमेरिका राष्ट्रपति बल्कि एक पुलिसवाले की बेटी की जान भी खतरे में पड़ जाती है। इस फिल्म में चैनिंग टैटम, जेमी फॉक्स, जोए किंग, जेसन क्लार्क, रिचर्ड जेंकिन्स और जेम्स वुड्स जैसे सितारे नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Donald Trump India Visit: Best Movies About American Presidents
ओलम्पस हैज फॉलन - फोटो : ट्विटर

ओलम्पस हैज फॉलन

यह फिल्म 2013 में ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी नॉर्थ कोरिया द्वारा अमेरिका के व्हाइट हाउस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाती है। फिल्म में ये भी दिखाया गया है कि अमेरिका के सीक्रेट सर्विस एजेंट कैसे राष्ट्रपति को बचाने की कोशिश करते हैं। इस फिल्म में जेरार्ड बटलर, मॉर्गन फ्रीमैन, रॉबर्ट फ्रॉस्टर जैसे स्टार्स नजर आए थे। इस फिल्म का सीक्वल भी बन चुका है।
विज्ञापन
Donald Trump India Visit: Best Movies About American Presidents
इंडिपेन्डेंस डे - फोटो : इंस्टाग्राम

इंडिपेन्डेंस डे

साल 1996 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड प्रदर्शन किया था और ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म को बेस्ट विजुएल इफेक्ट्स का ऑस्कर भी मिला था। फिल्म की कहानी में एलियन्स अपने स्पेसशिप से निकलते लेसर से राष्ट्रपति के घर पर जबरदस्त हमला करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed